पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन में जांजगीर- चांपा जिले में कानून- व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग एवं धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यूलैंडन यॉर्क एवं नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) योगिताबाली खापर्डे के कुशल मार्गदर्शन थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
सार्वजनिक जगहों पर शराबखोरी, 04 आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही
अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच कर उनकी पहचान का सत्यापन किया गया। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 4 लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
यातायात नियमों का उलंघन करने पर पुलिस का शिकंजा, किया चलानी कार्रवाई
वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 4 मोटरसाइकिल चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
ग्राम मुनुन्द में जुआ रेड की कार्यवाही
सबसे बड़ी कार्रवाई ग्राम मुनुन्द में देखने को मिली, जहां सार्वजनिक स्थानों पर अलग- अलग जगहों पर जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से ₹18,000 नकद एवं जुआ सामग्री जब्त की गई तथा उनके विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
अपील
अभियान के दौरान पुलिस ने आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनके क्षेत्र की सुरक्षा संबंधी जानकारी भी ली तथा अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल 112 पर दें।
कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आमजन की सुरक्षा, शांति एवं कानून- व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के सघन चेकिंग एवं धरपकड़ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।



