रायगढ़ के साइबर पुलिस थाना ने बिहार, कोलकाता समेत कई जिलों में एक्टिव मोबाइल ट्रैक कर वापस मंगाए
🔹 महंगे ब्रांडेड मोबाइल बरामद—25 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति सुरक्षित लौटाई गई
🔹 मोबाइल गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर रिपोर्ट जरूरी—साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर ने बताया पूरा सिस्टम
🔹 मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोग हुए बेहद खुश—एसएसपी और साइबर टीम को दिया धन्यवाद
🔹 “गुम मोबाइल का उपयोग करना अपराध, तुरंत थाना में जमा करें—नहीं तो ट्रैक कर कार्रवाई होगी” — एसएसपी शशि मोहन सिंह
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Raigarh District Shashi Mohan Singh @top fans
19 अप्रैल, रायगढ़ – छत्तीसगढ़ । साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आम नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आज दिनांक 19/04/2026 को पुलिस कंट्रोल रूम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह, एडिशनल एसपी श्री अनिल कुमार सोनी, साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक और साइबर की टीम की उपस्थिति में साइबर पुलिस थाना रायगढ़ द्वारा गुम एवं चोरी हुए 128 मोबाइल फोन रिकवर कर उनके वास्तविक स्वामियों को वितरित किए गए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




