ट्रैफिक जागरूकता के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से दुनियाभर में करोड़ों फॉलोवर्स बनाने वाले शहडोल यातायात विभाग के प्रधान आरक्षक विवेकानंद तिवारी द्वारा 10 जून को एसपी शहडोल के नाम दिए गए इस्तीफे पर तब तक विचार नहीं होगा जब उनके खिलाफ जांच चल रही है। उन्हे बिना सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और सोशल मीडिया में वीडियो बनाकर निजी लाभ एवं प्रचार के लिए अपलोड करने के आरोंपों पर 3 जून को निलंबित किया गया था। इसके दो दिन बाद सोशल मीडिया पोस्ट से पीड़ा बयां की। उन्होंने यह भी बताया कि निलंबन अब तक समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए ड्यूटी पर वापसी नहीं की है। उन्होंने बताया कि अब ड्यूटी में वापस आने के बाद भी वर्दी में वीडियो नहीं बनाउंगा। क्योंकि इसी से कन्फ्यूजन होता है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


