आज कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 45 स्थित बालको के परसाभाठा में वेदांता एल्यूमिनियम–बालको (CSR) द्वारा निर्मित चिल्ड्रन्स पार्क एवं ओपन जिम के उद्घाटन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के यशस्वी कैबिनेट मंत्री माननीय श्री लखन लाल देवांगन जी के साथ सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

यह जनहितकारी पहल बच्चों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को मनोरंजन, स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए एक उत्कृष्ट सार्वजनिक सुविधा उपलब्ध कराएगी। ऐसे विकास कार्य समाज में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामुदायिक विकास को भी नई दिशा प्रदान करते हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी जी, मंडल अध्यक्ष डीलेंद्र यादव जी, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल जी, वार्ड पार्षद बद्री किरण जी,पार्षद सत्येंद्र दुबे जी, अर्चना रुनिझा जी, लखन चंद्रा जी,बालको के कैप्टन धनंजय मिश्रा जी सहित भाजपा के पदाधिकारीगण कार्यकर्तागण एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

इस सराहनीय पहल के लिए वेदांता एल्यूमिनियम–बालको (CSR) की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
“स्वस्थ समाज, सशक्त भविष्य — जनसहयोग और विकास के संकल्प के साथ। 🌳🏃♂️🤝”




