सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर व्यापक समीक्षा की गई।
राष्ट्रीय राजमार्ग में अवैध रूप से भारी वाहनों के खड़े होने, अतिक्रमण सहित अन्य गतिविधियों पर कड़ी कार्यवाही करने किया निर्देशित।



