कोरबा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजगर बहार को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा देने पर राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। भारत सरकार राष्ट्रीय गुणवत्ता टीम ने पिछले महीने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया था। जिसमें 6 विभागों में दी जा रही सुविधाओं और उनके रखरखाव की गुणवत्ता का मनको का निरीक्षण किया। मापदंड में मरीजों की देखभाल, प्रसव और इलाज भी शामिल होता है। इसमें सभी मापदंडों में 92.04 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। मानक के अनुरूप पाए जाने पर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। कलेक्टर अजीत वसंत और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएन केसरी ने प्रमाण पत्र मिलने पर खंड चिकित्सा अधिकारी और स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी कर्मचारियों को बधाई दी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




