कोरबा/पाली:- आज पाली नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल का जन्मदिवस है। इस अवसर पर नगरवासियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। श्री जायसवाल का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण की एक प्रेरक है, जहां वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में विकसित पाली नगर के सपने को साकार करने में जुटे हैं।
23 अगस्त 1962 को कृषक परिवार में जन्मे अजय जायसवाल नगर के वार्ड क्रमांक- 8 के निवासी हैं। स्नातक तक शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने अपना जीवन जनसेवा और भाजपा संगठन को समर्पित कर दिया। सरल, सहज, मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे आमजन के बीच अत्यंत लोकप्रिय हैं। श्री जायसवाल की राजनीतिक यात्रा 1993 में भाजपा के सक्रिय सदस्य के रूप में शुरू हुई, तब 1993 से 2008 तक वे पाली ग्राम पंचायत में पंच, उपसरपंच और प्रभारी सरपंच के रूप में गांव के विकास की नींव रखी। वर्ष 2005 से 2008 तक भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रहे और पिछड़े वर्ग के हक की आवाज बने। 2008 से 2010 तक पाली नगर पंचायत के अस्तित्व में आते ही पहले उपाध्यक्ष बने और नगर की रूपरेखा तय की। 2010 में पहली बार नगर पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए और नगर विकास को प्राथमिकता दी। 2014 में परिवारवाद नही, बल्कि नेतृत्व दिया एवं अपनी धर्मपत्नी श्रीमती संजू देवी जायसवाल को अध्यक्ष पद पर उतारा और भारी मतों से विजयी बनाकर 2019 तक नगर की सेवा कराई। 2017 से 2025 तक भाजपा के विभिन्न दायित्वों- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश सदस्य, मुंगेली जिला प्रभारी, भाजपा कोरबा जिलामंत्री, विधानसभा सह प्रभारी एवं कई मंडलों के प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का कुशल निर्वहन किया। वर्तमान में निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में वे विकसित नगर के सपने को साकार करने में जुटे हैं। नाली, सड़क, पानी, बिजली, स्वच्छता और जनहित के बुनियादी विकास कार्यों को लेकर वे लगातार सक्रिय रहते हैं। एक मेहनती नेता और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी पहचान हैं। उन्होंने अपना जीवन भाजपा को मजबूत करने और पाली के विकास के लिए समर्पित कर दिया है। वे संघर्षों की उपज एक तपे- तपाए नेता हैं, जो अपनी लग्न, निष्ठा, परिश्रम, त्याग और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर भाजपा में अपनी असाधारण पहचान बना चुके हैं। आमजन के बीच वे अग्रणी, स्वच्छ छवि और शीतलता के प्रतीक के रूप में जाने जाते हैं। पाली नगरवासियों ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पाली नगर विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।



























