शिवरीनारायण थाना :- किन्नर बनकर श्राप देने की धमकी, दुकानदार से वसूले 1100 रुपये, महिला सहित तीन गिरफ्तार, जांजगीर-चांपा जिले में खुद को किन्नर बताकर लोगों को श्राप देने की धमकी देकर पैसे वसूलने वाले गिरोह का शिवरीनारायण पुलिस ने पर्दाफाश किया है। दो महिलाएं और एक पुरुष ऑटो में घूमकर सड़क किनारे स्थित घरों और दुकानों में घुसते थे और डराकर रकम वसूलते थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के मेहंदी गांव का है, जहां एक ब्यूटी पार्लर में घुसकर आरोपियों ने खुद को किन्नर बताते हुए 11 हजार रुपये की मांग की। दुकान बंद होने और परिवार बर्बाद होने का श्राप देने की धमकी से डरकर महिला ने 1100 रुपये दे दिए। शिकायत मिलते ही पुलिस ने राहौद पुलिस सहायता केंद्र में ऑटो रुकवाकर दो महिलाओं अंजली सौरा, संतोषी सौरा और ऑटो चालक रोहित कुमार यादव को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से वसूली के 1450 रुपये और घटना में इस्तेमाल ऑटो जब्त किया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ऑटो से घूमकर घरों और दुकानों को निशाना बनाते थे। फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है ।


