कोरबा। पुरुषोत्तम साहू की रिपोर्ट। जिले के बालको क्षेत्र में पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष आलोक सिंह का जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा जन उपस्थित रहे और सभी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

जन्मदिवस समारोह में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आलोक सिंह के संगठनात्मक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुख्य रूप से दौलत ठाकुर, मुकेश तिवारी, घनश्याम पटेल, कमलेश त्रिपाठी, सुरेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने आलोक सिंह के नेतृत्व और संगठन में दिए गए योगदान को याद किया और उनके मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


