दर्री- *सोसायटी के चावल का खुलेआम कालाबाजारी, अधिकारी निष्क्रिय* दिन ब दिन लुट खसोट, चोरी की घटनाएं आम हो गया है। प्रशासनिक अधिकारियों का निष्क्रियता से ऐसे कालाबाजारी मे संलिप्त लोगों का हौसला दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे ही एक घटना शनिवार 13/9/2025 को दिन के 10 बजे अगारखार की ओर से नीले कलर का नंबर विहिन बीना नंबर लिखा मालवाहक आटो रिक्शा में अग्यात संस्थान से अफरातफरी कर सोसायटी मे मिलने वाले सरकारी चावल को भरकर एनटीपीसी अवासिय परिसर से होते हुए गोपालपुर छुरी की ओर भाग निकले। संवाद दाता द्वारा इस वाहन का पिछा करते रोकने का प्रयास करने पर वाहन चालक द्वारा संवाद दाता को वाहन मे दबाने का प्रयास किया गया ।और वाहन चालक व इनके साथ इनका सहयोगी बड़े ओहदे दार के पहुंच का हवाला देते हुए भाग निकले । इससे सहजता से इनके मनोबल का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस तरह की घटनाएं विभागीय अधिकारियों की निष्क्रियता को साफ साफ बयां कर रही है।


