कोरबा। अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में आबकारी वृत्त दीपका की टीम ने ग्राम रजकम्मा के आवासपारा में कार्रवाई करते हुए 13.2 लीटर महुआ शराब जब्त की है।
आबकारी विभाग के मुताबिक, 20 सितंबर 2026 को की गई कार्रवाई के दौरान भगवती पति रामवचन ध्रुव (30 वर्ष), जाति गोड निवासी आवासपारा रजकम्मा, थाना कटघोरा, जिला कोरबा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया।
🔴 13.2 लीटर महुआ शराब बरामद
कार्रवाई के दौरान जब्त की गई महुआ शराब को विभाग ने कब्जे में लेकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विवेचना आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला लक्षवानी द्वारा की जा रही है।
कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक नारायण कंवर, आबकारी आरक्षक अभिषेक चौहान एवं नगर सैनिक पवन रजवाड़े शामिल रहे।
आबकारी विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है। विभाग की ओर से अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।
SN इंडिया न्यूज | अवैध कारोबार पर कार्रवाई, खबरों पर हमारी नजर।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



