बिलासपुर। कोटा थाना पुलिस और एसीसीयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध कफ सिरप की बड़ी खेप जब्त की है। 14 सितंबर 2025 को मिली मुखबिर सूचना पर ग्राम कलमीटार रेलवे अंडरब्रिज के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धरमदास यादव (30 वर्ष) और सुनील साहू (38 वर्ष), दोनों निवासी नेवरा थाना कोटा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान धरमदास यादव से सफेद थैले में 30 नग ONEREX COUGH SYRUP (कुल मात्रा 3000 एमएल) तथा सुनील साहू से भूरे रंग के बैग में 39 नग ONEREX COUGH SYRUP (कुल मात्रा 3900 एमएल) बरामद किया गया। इस तरह कुल 69 नग शीशियां, 6900 एमएल प्रतिबंधित कफ सिरप जिसकी अनुमानित कीमत ₹6900/- है, पुलिस ने जप्त की।
दोनों आरोपियों का कृत्य धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोटा तोप सिंह नवरंग, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, आरक्षक शैलेन्द्र दिनकर, रामलाल सोनवानी तथा एसीसीयू बिलासपुर टीम के प्र.आर. देवमून पुहुप, आरक्षक महादेव कुजूर, अविनाश कश्यप और तदबीर पोर्ते का विशेष योगदान रहा।
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


