कोरबा वासियों के लिए बड़ी चेतावनी! शहर में एक ही दिन में दो बड़ी वारदातों से सनसनी फैल गई है। शातिर अपराधियों ने पुलिस बनकर लूटपाट की है।
🔹 पहली वारदात (दर्री): सीआईएसएफ ऑफिस के पास बेंदरकोना निवासी धागाराम कर्ष और उनकी पत्नी को बाइक सवार बदमाशों ने रोका। खुद को ‘पुलिसकर्मी’ बताते हुए डराया कि— “आगे मर्डर हुआ है, अपने जेवर निकालकर जेब में रख लो।” जैसे ही दंपती ने अपनी दो सोने की अंगूठियां निकालीं, बदमाश एंट्री दिखाने के बहाने उन्हें लूटकर फरार हो गए!
🔹 दूसरी वारदात (एमपी नगर): सुबह अपनी बेटी के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकलीं महिला कांता बर्नवाल के गले से बाइक सवारों ने चेन झपटने की कोशिश की। झटके से महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।
⚠️ सुरक्षा पर सवाल: पिछले 15 सालों में जिले में ईरानी गिरोह की यह 9वीं वारदात है। महीने भर पहले भी बालको के रिटायर्ड कर्मी से ऐसी ही ठगी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज हो�


