कोरबा, 10 अक्टूबर 2026। जिले में अवैध खनन, परिवहन और खनिजों के भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश और उप संचालक, खनि प्रशासन
न रेत और गिट्टी के अवैध परिवहन में लगे कुल 21 वाहनों को जब्त किया गया।
खनिज विभाग की टीम ने राताखार, सीतामढ़ी, बरमपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में दिन-रात जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान तरदा क्षेत्र से रेत परिवहन में लगे 2 ट्रैक्टर, हरदीबाजार से 1 टीपर, बरमपुर से 1 ट्रैक्टर, पाली क्षेत्र से 2 ट्रैक्टर, सुराकछार से 1 ट्रैक्टर तथा उमरेली से 1 ट्रैक्टर को पकड़ा गया।
इसी क्रम में कुदुरमाल और सोनपुरी क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त 8 ट्रैक्टरों पर भी कार्रवाई की गई। वहीं गिट्टी के अवैध परिवहन के मामले में 4 हाइवा और 1 ट्रैक्टर को जब्त किया गया। कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से सर्वमंगला पुलिस चौकी, उरगा थाना, पाली थाना, खनिज जांच चौकी उरगा और खनिज जांच चौकी हरदीबाजार की अभिरक्षा में रखा गया है।
अवैध खनन पर विभाग की नजर, आगे भी जारी रहेगा अभियान
खनिज विभाग के मुताबिक अभियान का उद्देश्य जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाना है। इसके साथ ही प्राकृतिक खनिज संसाधनों के अनियंत्रित दोहन को रोकने और शासन को होने वाली राजस्व क्षति पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि खनिज नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ खान एवं खनिज अधिनियम, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम तथा अन्य संबंधित वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध खनन और परिवहन से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। विभाग ने साफ संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में भी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अचानक जांच और कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा।


