कोरबा। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली रील के चक्कर में अब लोग सड़क को भी शूटिंग लोकेशन समझने लगे हैं। कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र के रविशंकर नगर में कुछ युवतियों का चलती कार पर स्टंट करते हुए वीडियो सामने आया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया।

वायरल वीडियो में युवतियां चलती कार के बोनट और दरवाजों पर लटककर स्टंट करती नजर आ रही हैं। यानी रील के लिए सुरक्षा नियमों को साइड में रखकर ऐसा जोखिम उठाया गया, जिसमें जरा सी चूक भारी पड़ सकती थी।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस की भी नजर पड़ गई। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के अनुसार, जान जोखिम में डालकर वाहन चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी के मामले में कार मालिक के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अब रील तो वायरल हो गई, लेकिन इस स्टंट के बाद पुलिस की कार्रवाई ने साफ कर दिया कि सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड की वाहवाही के लिए सड़क पर जान जोखिम में डालना भारी पड़ सकता है।
SN इंडिया न्यूज की अपील: रील बनाइए, लेकिन ऐसी कि वायरल होने के बाद पुलिस को भी कार्रवाई के लिए रील दोबारा न देखनी पड़े। 😄


