* आरोपी की पहचान करने में पुलिस ट्रेकर डॉग “गब्बर ” की रही मुख्य भूमिका पुलिस ट्रेकर डॉग “गब्बर ” घटना स्थल से सीधे पंहुचा था मुख्य आरोपी कौशल सूर्यवंशी के घर तक
गिरफ्तार आरोपी का नाम
1- कौशल सूर्यवंशी पिता राम रतन सूर्यवंशी उम्र 40 वर्ष निवासी सूर्या चौक ग्राम खोखरा जांजगीर
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी
1- इतवारी सूर्यवंशी पिता कामता सूर्यवंशी उम्र 42 वर्ष निवासी सूर्या चौक खोखरा जांजगीर
थाना सिटी कोतवाली जांजगीर क्षेत्रांतर्गत ग्राम खोखरा में उधारी पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले में जांजगीर -चाम्पा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। प्रकरण के मुख्य आरोपी कौशल सूर्यवंशी को पुलिस टीम द्वारा रायपुर से हिरासत में लेकर जांजगीर लाया गया है। मामले के एक अन्य आरोपी इतवारी सूर्यवंशी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है
जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ यूलैंडन यॉर्क, नगर पुलिस अधीक्षक योगिता बाली खापर्डे के द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गये है

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.11.2026 को सूचक कमल सूर्यवंशी निवासी सूर्या चौक खोखरा द्वारा थाना सिटी कोतवाली जांजगीर में सूचना दी गई कि दिनांक 17.11.2026 की रात्रि करीब 10:00 बजे ग्राम खोखरा निवासी कौशल सूर्यवंशी एवं इतवारी सूर्यवंशी सहित तीनों ने एक साथ बैठकर शराब का सेवन किया था। इसी दौरान उधारी पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद होने पर मृतक देवनारायण सूर्यवंशी के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी गई सूचना प्राप्त होते ही थाना सिटी कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस की सीन ऑफ क्राइम यूनिट (SOCU) की टीम एवं पुलिस डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया, जिनके द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गयी घटनास्थल से पुलिस ट्रेकर डॉग “गब्बर ” भी मुख्य आरोपी कौशल सूर्यवंशी के घर तक गया था जहां कौशल सूर्यवंशी के घर को चेक करने पर वह घर से फरार मिला था तथा पुलिस कौशल सूर्यवंशी का लगातार पता तलाश कर रही थी
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के एक आरोपी इतवारी सूर्यवंशी को पूर्व में दिनांक 19-11-26 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था वहीं प्रकरण के मुख्य आरोपी कौशल सूर्यवंशी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा मुख्य आरोपी कौशल सूर्यवंशी को रायपुर से पकड़ा गया है पूछताछ पर अभी कौशल सूर्यवंशी ने मृतक के साथ पैसा लेनदेन की बात को लेकर पत्थर से मृतक का सिर पर प्राण घातक हमला कर हत्या करने का अपराध घटित करना स्वीकार किया गया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक है रिमांड पर भेजा गया
जांजगीर-चाम्पा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आपसी विवाद एवं लेनदेन के मामलों में कानून को अपने हाथ में न लें तथा किसी भी विवाद की स्थिति में पुलिस को सूचना


