सड़क पर सरपट भागती गाड़ियां, किनारे गायब रेलिंग और नीचे गहरी खाई और झाड़ियां तस्वीर में दिख रहा यह नजारा किसी रोमांचक फिल्म के सीन का नहीं, बल्कि हर दिन सफर करने वाले लोगों की जान से खिलवाड़ की हकीकत है.
कोरबा जिले के रिंग रोड कचांदी नाला पुल की है यह दसा
जहां सुरक्षा के नाम पर मजबूत रेलिंग होनी चाहिए, थी लेकिन रेलिंग सिरे से टूटी हुई स्थिति में नजर आ रही है. हल्की सी बारिश या फिसलन, सामने से आती तेज रफ्तार गाड़ी या फिर रात के अंधेरे में मोड़ का अंदाजा न लगना—इतना ही काफी है किसी बड़े हादसे को न्योता देने के लिए।
खतरे की घंटी बजाती तस्वीर
बेपरवाह रफ्तार, लाचार सुरक्षा: सड़क पर बाइक और चारपहिया वाहन फर्राटा भरते दिख रहे हैं, लेकिन किनारे पर कोई ठोस सुरक्षा दीवार या रेलिंग न होने से वाहन फिसलने का खतरा हमेशा बना रहता है
अंधेरे और कोहरे में और भी खतरनाक: सुबह की धुंध, शाम का धुंधलका या रात के वक्त जब विजिबिलिटी कम होती है, तब बिना रेलिंग वाला यह हिस्सा किसी भी ड्राइवर के लिए ‘ब्लैक स्पॉट’ साबित हो सकता है।
कब होगा सुधार: स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि ऐसे खतरनाक रास्तों पर समय रहते रेलिंग और चेतावनी बोर्ड न लगाए गए तो किसी बड़ी अनहोनी के बाद ही विभाग की नींद खुलेगी।
क्या कहती है जमीनी हकीकत
सड़क किनारे धूल, मिट्टी और उखड़े किनारों के बीच गुजरता यह रास्ता साफ बताता है कि रखरखाव और सुरक्षा इंतजामों में कितनी ढिलाई बरती जा रही है
सवाल सीधा है
क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है, या फिर समय रहते यहां रेलिंग लगाकर लोगों का सफर सुरक्षित बनाया जाएगा




