कोरबा जिले के बांकी मोंगरा क्षेत्र से एक बार फिर कबाड़ के कथित अवैध कारोबार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कुछ दिन पहले जिस कबाड़ कारोबारी से जुड़ी गाड़ी पर पुलिस ने कार्रवाई की थी, उसी कारोबारी का नाम एक बार फिर कबाड़ से लदे वाहन के मामले में सामने आया है।

सवाल यह है कि आखिर कार्रवाई के बावजूद यह कारोबार दोबारा कैसे सक्रिय हो रहा है? क्या कबाड़ कारोबारियों में पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है?
🎙️ मुख्य समाचार
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10 बजे लखनपुर से बलौदा की ओर कबाड़ लेकर जा रहे एक वाहन को बांकी मोंगरा पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान पकड़ा।
वाहन चालक की पहचान प्रथम यादव, उम्र 23 वर्ष, पिता दुकालू यादव, निवासी बरभाठा, कसनिया, कटघोरा के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि इस वाहन का संबंध कबाड़ कारोबारी दीपक साहू उर्फ ललुआ से है।
वाहन में लोहे के पुराने औद्योगिक उपकरण, बड़े-बड़े गियर, वाल्व और अन्य लोहे के सामान लदे दिखाई दे रहे हैं।


