सूरजपुर। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रतापपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 180 नग नशीली इंजेक्शन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—
-
संतोष पाल उर्फ बिल्ला (22 वर्ष), निवासी ग्राम कृष्णनगर (धमनी), थाना त्रिकुंडा, जिला बलरामपुर
-
बबलू राजवाड़े (19 वर्ष), निवासी ग्राम करौदा बस्ती जरही, थाना भटगांव
-
अनिल सिंह (19 वर्ष), निवासी ग्राम करौदा
बरामद सामग्री
पुलिस ने आरोपियों से 90 नग एविल इंजेक्शन और 90 नग रेक्स्सोजेसिक इंजेक्शन, तीन मोबाइल फोन और दो मोटर साइकिल जप्त किए हैं।
पुलिस टीम की तत्परता
यह कार्रवाई थाना प्रभारी अमित कौशिक के नेतृत्व में की गई। टीम में एएसआई बजरंगी लाल चौहान, प्रधान आरक्षक रविशंकर चौबे, आरक्षक राजकुमार पासवान, रामदयाल राठिया, अपील चौधरी और सत्य नारायण सिंह शामिल थे। टीम की गहन जांच और त्वरित कार्रवाई से आरोपी मौके पर ही गिरफ्तार किए जा सके।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपियों के खिलाफ धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



