Close Menu
SN India NewsSN India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Korba News: मेडिकल स्टोर पर गलत दवा देने का आरोप, मरीज की जान जोखिम में पड़ने का दावा; थाने में शिकायत

    2026-08-07

    पोड़ी उपरोड़ा : 100 बिस्तर वाले छात्रावास में छात्राओं का फूटा गुस्सा..! अधीक्षिका पर दुर्व्यवहार, धमकी व बाहरी पुरुष प्रवेश के लगाया आरओ

    2026-08-07

    जांजगीर-चांपा में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान: दूसरे राज्यों से आए 280 से अधिक मजदूरों की जांच, 130 संदिग्धों से पूछताछ

    2026-08-06
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    SN India NewsSN India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Breaking News

      🚨 कोरबा: जटगा बस स्टैंड पर मेडिकल स्टोर की आड़ में झोला छाप डॉक्टर का खेल, स्वास्थ्य विभाग मौन

      2025-09-06

      🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ — कटघोरा पुलिस का चेकिंग अभियान

      2025-08-31

      🚨 कोरबा बायपास रोड पर अवैध कब्जा! नगर निगम की ज़मीन पर कबाड़ी संचालक कर रहा धंधा, कार्रवाई की मांग तेज

      2025-08-22

      🎉 वरिष्ठ पत्रकार सरोज रात्रे को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

      2025-08-22

      अमित भाई की आवाज़: कोरबा की जनता के हक और सम्मान की लड़ाई

      2025-08-21
    • Chhattisgarh
      Featured

      Korba News: मेडिकल स्टोर पर गलत दवा देने का आरोप, मरीज की जान जोखिम में पड़ने का दावा; थाने में शिकायत

      By Yogesh Saluja2026-08-0732
      Recent

      Korba News: मेडिकल स्टोर पर गलत दवा देने का आरोप, मरीज की जान जोखिम में पड़ने का दावा; थाने में शिकायत

      2026-08-07

      पोड़ी उपरोड़ा : 100 बिस्तर वाले छात्रावास में छात्राओं का फूटा गुस्सा..! अधीक्षिका पर दुर्व्यवहार, धमकी व बाहरी पुरुष प्रवेश के लगाया आरओ

      2026-08-07

      जांजगीर-चांपा में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान: दूसरे राज्यों से आए 280 से अधिक मजदूरों की जांच, 130 संदिग्धों से पूछताछ

      2026-08-06
    • Desh – Videsh

      बनारस में थाने पर परेशानी लेकर गई महिला की पिट।ई… सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने बनारस के लोगो को काफी विचलित कर दिया है… तस्वीर बनारस के चौबेपुर थाने की है, जहां एक महिला फरियादी को महिला दरोगा के द्वारा पिट।ई किया गया…

      2026-07-20

      लखनऊ में फर्जी IPS गिरफ्तार: 40 रुपये के बन को लेकर किया हंगामा, पुलिस ने दिखाया असली रौब

      2026-06-16

      दिल्ली में ज्योत्सना चरणदास महंत का बड़ा बयान: महिला आरक्षण बिल का विरोध नहीं, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल, 2026 जनगणना से पहले विशेष सत्र बुलाने पर घेरा, 543 सीटों पर तत्काल आरक्षण लागू करने की मांग तेज

      2026-04-18

      ‘होर्मुज से निकले जहाज’, ईरान जंग में भी सेफ है भारत की गैस सप्लाई, 94000 MT एलपीजी लेकर आ रहे दो बड़े कैरियर

      2026-03-29

      रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ माइनिंग विभाग का ‘करोड़पति’ डिप्टी डायरेक्टर…

      2026-02-25
    • Entertainment

      ‘धुरंधर-2’ पर सेंसर की कैंची: 21 कट्स के साथ एडल्ट सर्टिफिकेट, रनटाइम में बदलाव

      2026-03-19

      ‘हसीना मान जाएगी 2’ की तैयारी शुरू, नए कलाकारों के साथ बनेगा सीक्वल

      2026-02-24

      धुरंधर 2’ में नए विलेन की एंट्री!

      2026-02-24

      ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रीमियर, इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों ने किया शिरकत

      2025-09-18

      कभी केदारनाथ तो कभी गुरुद्वारे, भाजपा नेता संग खूब सैर कर रहीं सारा अली खान, प्यार में होने के पढ़े जा रहे कसीदे

      2025-07-29
    • Korba

      आज कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 45 स्थित बालको के परसाभाठा में वेदांता एल्यूमिनियम–बालको (CSR) द्वारा निर्मित चिल्ड्रन्स पार्क एवं ओपन जिम के उद्घाटन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के यशस्वी कैबिनेट मंत्री माननीय श्री लखन लाल देवांगन जी के साथ सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ

      2026-07-28

      ओज़ोन न्यूरो सेंटर द्वारा कोसाबाड़ी चर्च में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर रविवार को

      2026-07-17

      कोरबा – रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्रेक्टर किए जब्त

      2026-06-11

      स्थानीय प्रतिभाओं के साथ बालको लिख रहा है आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की इबारत

      2026-01-21

      पोड़ी उपरोड़ा बीईओ दयाल ने शासन के आदेश को हवा में उड़ाया: नियम कायदों को दरकिनार कर किया संलग्नीकरण, जिपं. अध्यक्ष के फटकार के बाद अटैचमेंट किया निरस्त

      2025-11-01
    • Politics

      CG – बोधघाट परियोजना और नदी जोड़ो योजना पर पीएम मोदी से मिले सीएम साय, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

      2025-06-07

      दिल्ली दौरे पर सीएम साय, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

      2025-06-06

      योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं या नहीं– खुद जा रहे हैं देखने”: CM साय

      2025-05-06

      सुशासन तिहार 2025 : बेमेतरा जिले के सहसपुर में उतरा सीएम साय का हेलीकॉप्टर, बरगद पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, दी ये सौगातें

      2025-05-06

      बस्तर फोर्स पर कांग्रेस के आरोपों को सीएम साय ने बताया राजनीति प्रेरित

      2025-05-04
    • Sports

      Australia A vs India A: दूसरे दिन भारत ए की पहली पारी 194 रन पर ढेर, ऑस्ट्रेलिया ए ने किया शुरुआत में ही दबाव

      2025-09-24

      रिकॉर्ड जीत के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत की ओर

      2025-09-19

      चेतेश्वर पुजारा ने सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया, बोले- हर अच्छी चीज का अंत होता है

      2025-08-24

      ICC रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज की बादशाहत खत्म, इंग्लिश खिलाड़ी का नंबर-1 के सिंहासन पर कब्जा

      2025-07-29

      FIDE Women Chess World Cup: दिव्या देशमुख ने जीता खिताब, कोनेरू हम्पी को दी शिकस्त

      2025-07-28
    SN India NewsSN India News
    Home»CHHATTISGARH»पत्रकारों के हित में बड़ी पहल…बिना जांच के पत्रकारों पर नहीं होगी एफआईआर, बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने एसएसपी से की मुलाकात
    CHHATTISGARH

    पत्रकारों के हित में बड़ी पहल…बिना जांच के पत्रकारों पर नहीं होगी एफआईआर, बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने एसएसपी से की मुलाकात

    Yogesh SalujaBy Yogesh Saluja2025-10-18Updated:2025-10-18No Comments30 Views
    Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    बिलासपुर – बिना जांच अब जिले के उन किसी पत्रकारों के खिलाफ एफआईआर नहीं होगी, जो बिलासपुर प्रेस क्लब के सदस्य हैं। ऐसे पत्रकारों के खिलाफ कोई भी गंभीर शिकायत होती है तो एसएसपी रजनेश सिंह एफआईआर करने से पहले डीएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में जांच टीम गठित करेंगे, जिसमें बिलासपुर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी से नामित एक सदस्य को शामिल किया जाएगा। प्रेस क्लब से नामित सदस्य के सामने पूरी जांच होगी और जांच में आरोप सही पाए जाने पर ही एफआईआर दर्ज की जाएगी। यह सर्कुलर एसएसपी ने जारी किया है। दरअसल, शुक्रवार की शाम बिलासपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिलीप यादव के नेतृत्व में कार्यकारिणी और सदस्यों ने कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह से मुलाकात की। अध्यक्ष यादव ने कलेक्टर अग्रवाल और एसएसपी सिंह को बताया कि कुछ सालों में पत्रकारों के खिलाफ लगातार एफआईआर हो रहे हैं, जिनमें कुछ प्रेस क्लब के सदस्य भी हैं। इससे पत्रकारों में समाचार कवरेज को लेकर चिंता होना लाजिमी है। कुछ मामले ऐसे भी आए हैं, जो फर्जी पाए गए हैं, जिसके चलते पुलिस और पत्रकारों के बीच खाई बढ़ जाती है।

    अध्यक्ष यादव ने एसएसपी को बताया कि हाल ही हमने एक मामले को लेकर आपात बैठक बुलाई थी, जिसमें पत्रकारों के खिलाफ हुए हमले के अलावा एफआईआर की बात सामने आई, जिसे लेकर पत्रकारों में आक्रोश देखा गया। आपात बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि अब किसी भी प्रेस क्लब के मेंबर के खिलाफ बिना जांच एफआईआर नहीं करने की मांग पुलिस प्रशासन से की जाएगी। पुलिस को अगर शिकायत मिलती है तो प्रेस क्लब जांच में सहयोग ही करेगा। इसलिए किसी भी मेंबर के खिलाफ शिकायत की जांच करने के लिए डीएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में टीम बनाई जाए और इसमें प्रेस क्लब की कार्यकारिणी से नामित एक मेंबर को शामिल किया जाए। अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो एफआईआर की जाए। एफआईआर होते ही संबंधित मेंबर की सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई प्रेस क्लब की कार्यकारिणी करेगी। एसएसपी सिंह ने प्रेस क्लब द्बारा पारित प्रस्ताव का स्वागत किया और तत्काल उन्होंने फोन पर मातहत को निर्देश दिए कि उनके नाम से एक सर्कुलर जारी किया जाए, जिसमें बिलासपुर प्रेस क्लब के मेंबर के खिलाफ मिली शिकायत की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे। उनके साथ प्रेस क्लब की कार्यकारिणी से नामित एक सदस्य शामिल होंगे, जिनकी मौजूदगी में पूरी जांच होगी। हालांकि इस सदस्य को हस्ताक्षर करने का अधिकार नहीं होगा। एसएसपी ने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन की ओर से किसी मेंबर के खिलाफ दुर्भावनापूर्वक कार्रवाई नहीं की जाएगी। पुलिस प्रशासन पत्रकारों का हरसंभव मदद करेगा। कलेक्टर और एसएसपी से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष गोपीनाथ डे, सचिव संदीप करिहार, कोषाध्यक्ष लोकेश वाघमारे, सहसचिव रमेश राजपूत, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव, वरिष्ठ पत्रकार रवि शुक्ला, अखलाख खान, श्याम पाठक, राकेश परिहार, मनीष शर्मा, उषा सोनी, अमित संतवानी, उत्पल सेन गुप्ता, पंकज गुप्ते, उदय सिंह ठाकुर, संजीव सिह, शुभम श्रीवास, आशीष मौर्य,अनुज श्रीवास्तव,दिब्येंदु सरकार, भुवनेश्वर, बंजारे, जिया उल्लाह खान, प्रियंका सिह, मधु खान, नीरज माखीजा, मोनू गोंड, जिया खान आदि शामिल रहे।

    पत्रकारों को हर संभव मदद करेंगे: अग्रवाल

    प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर और एसएसपी को अवगत कराया कि बीते दिनों समाचार कवरेज करने के दौरान प्रेस क्लब के मेंबर जिया उल्ला खान पर जानलेवा हमला हो गया था। हमलावर की पत्नी ने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी थी। स्थिति को भांपते हुए जिया उल्ला खान ने वीडियो बना लिया तो वे बच गए। नहीं तो महिला केस में फंस जाते। हमलावर ने उन पर फावड़ा से जानलेवा हमला किया है। इसलिए उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कलेक्टर व एसएसपी ने आश्वास्त किया कि हमलावर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि यह उनका जिला है। वे यहां पहले भी रह चुके हैं। इसलिए यहां के बारे में भली-भांति जानते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को जिला प्रशासन की ओर से हर संभव मदद की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Yogesh Saluja
    Yogesh Saluja

    Related Posts

    Korba News: मेडिकल स्टोर पर गलत दवा देने का आरोप, मरीज की जान जोखिम में पड़ने का दावा; थाने में शिकायत

    2026-08-07

    पोड़ी उपरोड़ा : 100 बिस्तर वाले छात्रावास में छात्राओं का फूटा गुस्सा..! अधीक्षिका पर दुर्व्यवहार, धमकी व बाहरी पुरुष प्रवेश के लगाया आरओ

    2026-08-07

    जांजगीर-चांपा में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान: दूसरे राज्यों से आए 280 से अधिक मजदूरों की जांच, 130 संदिग्धों से पूछताछ

    2026-08-06
    Top Posts

    “महिलाओं से अवैध वसूली का मामला उजागर, 24 घंटे के भीतर CSC सेंटर ID निलंबित”*महतारी वंदन योजना के eKYC के नाम पर ली जा रही थी ₹50 की फीस, मीडिया हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई*

    2026-04-112,063

    कोरबा: राजपूत क्षत्रिय समाज की बेटी ‘लव जिहाद’ की शिकार, हिंदू संगठनों में आक्रोश!

    2025-05-171,636

    पाली कोरबा,,, पाली से दीपका जाने वाली रेनपुर, थाना दीपका पर विरक बस सर्विस ने बाइक सवार को चपेट मे लिया दोनों बाइक सवार घायल जिसे राहगीरों की मदद से 112, को डायल कर तत्काल सरकारी अ स्पताल भेजा गया

    2025-07-051,559

    ब्रेकिंग न्यूज: दर्री डैम में मिली युवती की लाश, सुबह गोताखोरों ने निकाला शव

    2026-06-301,329
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    Korba News: मेडिकल स्टोर पर गलत दवा देने का आरोप, मरीज की जान जोखिम में पड़ने का दावा; थाने में शिकायत

    By Yogesh Saluja2026-08-0732

    कोरबा। शहर के निहारिका क्षेत्र स्थित एक मेडिकल स्टोर पर चिकित्सक द्वारा लिखी गई दवा…

    पोड़ी उपरोड़ा : 100 बिस्तर वाले छात्रावास में छात्राओं का फूटा गुस्सा..! अधीक्षिका पर दुर्व्यवहार, धमकी व बाहरी पुरुष प्रवेश के लगाया आरओ

    2026-08-07

    जांजगीर-चांपा में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान: दूसरे राज्यों से आए 280 से अधिक मजदूरों की जांच, 130 संदिग्धों से पूछताछ

    2026-08-06

    1.20 करोड़ का गांजा के साथ रायपुर में बंगाल के पिता-पुत्र गिरफ्तार

    2026-08-06
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email : 
    yogeshmarketing429@gmail.com

    Address : 
    SECL Road, Mudapar, Korba, Chhattisgarh 495677

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Rounded Image

    Yogesh Saluja
    Chief Editor

    Mobile : 8602246033

    UDYAM-CG-10-0002997

    © 2026 SN India News. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.