Close Menu
SN India NewsSN India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बालको के एटक कार्यालय में हड़ताल को लेकर बैठक

    2026-01-23

    उड़ीसा से गांजा लाकर चला रहे थे अवैध कारोबार…13 किलो गांजा समेत 8.41 लाख की संपत्ति जप्त, 1 महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार

    2026-01-23

    अवैध धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 375 बोरी अवैध धान व वाहन जब्त

    2026-01-22
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, January 23
    SN India NewsSN India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Breaking News

      🚨 कोरबा: जटगा बस स्टैंड पर मेडिकल स्टोर की आड़ में झोला छाप डॉक्टर का खेल, स्वास्थ्य विभाग मौन

      2025-09-06

      🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ — कटघोरा पुलिस का चेकिंग अभियान

      2025-08-31

      🚨 कोरबा बायपास रोड पर अवैध कब्जा! नगर निगम की ज़मीन पर कबाड़ी संचालक कर रहा धंधा, कार्रवाई की मांग तेज

      2025-08-22

      🎉 वरिष्ठ पत्रकार सरोज रात्रे को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

      2025-08-22

      अमित भाई की आवाज़: कोरबा की जनता के हक और सम्मान की लड़ाई

      2025-08-21
    • Chhattisgarh
      Featured

      बालको के एटक कार्यालय में हड़ताल को लेकर बैठक

      By Yogesh Saluja2026-01-238
      Recent

      बालको के एटक कार्यालय में हड़ताल को लेकर बैठक

      2026-01-23

      उड़ीसा से गांजा लाकर चला रहे थे अवैध कारोबार…13 किलो गांजा समेत 8.41 लाख की संपत्ति जप्त, 1 महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार

      2026-01-23

      अवैध धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 375 बोरी अवैध धान व वाहन जब्त

      2026-01-22
    • Desh – Videsh

      112 दवाइयां क्वालिटी चेक में फेल हुईं:छत्तीसगढ़ में नकली दवा भी मिली; सेंट्रल और स्टेट लैब्स ने सैंपल्स की जांच की

      2025-10-25

      पंतोरा अमलीभाटा बकसरा में खुलेआम अवैध गांजे की बिक्री… प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल!

      2025-10-18

      अमेरिकी टैरिफ से भारतीय अर्थव्यवस्था को जोखिम, क्रिसिल ने जताई चिंता

      2025-09-27

      भारत बना आत्मनिर्भर: पीएम मोदी ने ओडिशा से स्वदेशी 4जी नेटवर्क की शुरुआत की

      2025-09-27

      विजय की रैली में भगदड़, तीन बच्चों समेत 10 लोगों की मौत

      2025-09-27
    • Entertainment

      ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रीमियर, इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों ने किया शिरकत

      2025-09-18

      कभी केदारनाथ तो कभी गुरुद्वारे, भाजपा नेता संग खूब सैर कर रहीं सारा अली खान, प्यार में होने के पढ़े जा रहे कसीदे

      2025-07-29

      अनुपमा पहुंचीं उज्जैन, महाकाल के दर्शन कर नंदी के कान में कही दिल की बात

      2025-07-28

      सिंगर के घर में अचानक लगी मौतों की झड़ी, 2 साल में 3 लोगों ने कहा अलविदा, तीन दिन बाद ही बेटे की मौत ने हिला दी थी जिंदगी

      2025-07-27

      एकता कपूर का ALTT ऐप से नहीं कोई लेना-देना, सरकार के बैन लगाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘4 साल पहले ही…’

      2025-07-26
    • Korba

      स्थानीय प्रतिभाओं के साथ बालको लिख रहा है आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की इबारत

      2026-01-21

      पोड़ी उपरोड़ा बीईओ दयाल ने शासन के आदेश को हवा में उड़ाया: नियम कायदों को दरकिनार कर किया संलग्नीकरण, जिपं. अध्यक्ष के फटकार के बाद अटैचमेंट किया निरस्त

      2025-11-01

      कोरबा में सरकारी खंभे काटकर ले गए आरोपी:कर्मचारी से मारपीट का आरोप; वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पकड़ा

      2025-10-08

      शुष्क दिवस पर भी बरपाली में अवैध शराब बिक्री, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

      2025-10-02

      पाली कोरबा ब्रेकिंग: डूमरकछार चौक बना मवेशियों का अड्डा, बाइक सवार जैन सिंह मरावी हादसे में घायल, प्रशासन पर उठे सवाल

      2025-10-02
    • Politics

      CG – बोधघाट परियोजना और नदी जोड़ो योजना पर पीएम मोदी से मिले सीएम साय, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

      2025-06-07

      दिल्ली दौरे पर सीएम साय, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

      2025-06-06

      योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं या नहीं– खुद जा रहे हैं देखने”: CM साय

      2025-05-06

      सुशासन तिहार 2025 : बेमेतरा जिले के सहसपुर में उतरा सीएम साय का हेलीकॉप्टर, बरगद पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, दी ये सौगातें

      2025-05-06

      बस्तर फोर्स पर कांग्रेस के आरोपों को सीएम साय ने बताया राजनीति प्रेरित

      2025-05-04
    • Sports

      Australia A vs India A: दूसरे दिन भारत ए की पहली पारी 194 रन पर ढेर, ऑस्ट्रेलिया ए ने किया शुरुआत में ही दबाव

      2025-09-24

      रिकॉर्ड जीत के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत की ओर

      2025-09-19

      चेतेश्वर पुजारा ने सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया, बोले- हर अच्छी चीज का अंत होता है

      2025-08-24

      ICC रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज की बादशाहत खत्म, इंग्लिश खिलाड़ी का नंबर-1 के सिंहासन पर कब्जा

      2025-07-29

      FIDE Women Chess World Cup: दिव्या देशमुख ने जीता खिताब, कोनेरू हम्पी को दी शिकस्त

      2025-07-28
    SN India NewsSN India News
    Home»CHHATTISGARH»निजी लैब को फायदा पहुंचाने अस्पताल प्रबंधन का खेल, नियमों की धज्जियां उड़ीं — कोरबा मेडिकल कॉलेज में रीजेंट की कमी नहीं, बल्कि मिलीभगत का मामला उजागर
    CHHATTISGARH

    निजी लैब को फायदा पहुंचाने अस्पताल प्रबंधन का खेल, नियमों की धज्जियां उड़ीं — कोरबा मेडिकल कॉलेज में रीजेंट की कमी नहीं, बल्कि मिलीभगत का मामला उजागर

    Yogesh SalujaBy Yogesh Saluja2025-11-01No Comments33 Views
    Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    कोरबा। आरटीआई दस्तावेज़ों से बड़ा खुलासा हुआ है कि कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पैथोलॉजी जांच कार्य को जानबूझकर निजी लैब को सौंपा गया है। यह सौंपा गया कार्य सिर्फ कोटेशन के आधार पर किया गया है, जबकि छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम 2002 यथा संसोधित 2022 में स्पष्ट प्रावधान है कि कोटेशन प्रक्रिया के जरिए केवल 3 लाख रुपये तक के कार्य ही किए जा सकते हैं।

    लेकिन यहाँ लाखों रुपए के परीक्षण कार्य इसी प्रक्रिया से कराए जा रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि पूरा मामला निजी हित साधने और कमीशनखोरी की योजना के तहत संचालित किया जा रहा है।


    अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप — नियम तोड़कर जांच जिम्मा निजी हाथों में

    प्राप्त आरटीआई दस्तावेज़ बताते हैं कि अस्पताल के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ. गोपाल कंवर की अनुमति से एक निजी पैथोलॉजी लैब को कोटेशन बेस पर ब्लड टेस्ट और अन्य जांचों की जिम्मेदारी दे दी गई।
    दस्तावेज़ों में यह भी पाया गया कि अस्पताल की जो अपनी मशीनें और उपकरण पूरी तरह कार्यशील हैं, बावजूद इसके कई ऐसे सैम्पल निजी लैब को भेजे गए।

    सूत्र बताते हैं कि “जो जांचें अस्पताल में ही हो सकती थीं, उन्हें भी बाहर भेजा गया ताकि बिलिंग बढ़ाई जा सके और कमीशन की राशि अधिक मिले।”


    बिलिंग में बड़ा खेल — जितनी अधिक जांच, उतना अधिक कमीशन

    अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि इस पूरी व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य बिलिंग को बढ़ाना है।

    “जितना ज्यादा बिल बनेगा, उतना ज्यादा कमीशन मिलेगा।”

    यहाँ तक कि कुछ मामलों में अस्पताल के चिकित्सकों के नाम पर भी जांच पर्चियाँ तैयार की गईं, ताकि बिलिंग और भुगतान का हिस्सा “सभी स्तरों तक” बाँटा जा सके।


    भंडार क्रय नियमों का खुला उल्लंघन

    छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम, 2002 के अनुसार:

    “कोटेशन के आधार पर केवल ऐसे कार्य किए जा सकते हैं जिनकी वार्षिक राशि 3 लाख रुपये तक सीमित हो। उससे अधिक राशि के लिए अनिवार्य रूप से टेंडर प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए।”

    लेकिन कोरबा मेडिकल कॉलेज में कोटेशन के जरिए ही कई गुना अधिक राशि का कार्य कराया गया। इससे न केवल वित्तीय अनुशासन टूटा है, बल्कि सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुँचा है।


    आरटीआई से निकले दस्तावेज़ों ने खोली पोल

    आरटीआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार,

    • निजी लैब को बिना किसी टेंडर प्रक्रिया के जांच कार्य सौंपा गया,
    • जिन 3 कोटेशन को मंगाया गया है उनमें 2 कोटेशन एक ही संस्था से संबंधित थे, मतलब एक अस्पताल का और दूसरा उसके सहयोगी पैथोलॉजी लैब का।
    • अस्पताल से भेजे गए सैम्पलों की संख्या और भुगतान की रकम में भारी अंतर पाया गया,
    • और विभागीय स्वीकृति के बिना भुगतान किया गया।

    इन सभी दस्तावेज़ों की कॉपी ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ के पास मौजूद है।


    जनता पर डाली गई आर्थिक मार

    रीजेंट की कमी का हवाला देकर निजी लैब को फायदा पहुँचाया गया, जबकि वास्तविकता यह है कि

    “अस्पताल की अपनी लैब पूरी तरह सक्षम थी। लेकिन मरीज़ों को निजी सेंटरों की ओर भेजकर उनसे मोटी फीस वसूली गई।”

    इससे गरीब और बीपीएल मरीजों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा और मुफ्त जांच की सरकारी योजना बेअसर हो गई।


    कलेक्टर व स्वास्थ्य विभाग से जांच की मांग

    अस्पताल प्रबंधन की मनमानी इससे ही समझी जा सकती है कि कोरबा के ईमानदार कलेक्टर ने नई मशीने तक खरीदकर अस्पताल में भेजवा दिए थे बावजूद मशीनों को प्रारम्भ नहीं किया गया था 3 माह बाद कलेक्टर से मिली फटकार के बाद अधिकांश मशीनों को शुरू किया गया है लेकिन अब भी अंदरखाने में खेल जारी है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और आरटीआई कार्यकर्ताओं ने अब इस पूरे मामले की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि सुनियोजित भ्रष्टाचार है।

    उन्होंने कहा कि –

    “जब भंडार क्रय नियम में साफ लिखा है कि 3 लाख से ऊपर का कार्य टेंडर के बिना नहीं हो सकता, तो फिर यह कोटेशन प्रक्रिया क्यों अपनाई गई ?”


    अस्पताल प्रबंधन ने जवाब नहीं दिया

    इस मामले में स्पष्टीकरण के लिए अस्पताल प्रशासन और मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ. गोपाल कंवर से संपर्क किया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
    यदि उनका पक्ष प्राप्त होता है, तो उसे अद्यतन रूप में प्रकाशित किया जाएगा।

    “कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रीजेंट की कमी की आड़ में जो खेल खेला जा रहा है, वह सीधे जनता की जेब पर वार है। अब यह मामला केवल लापरवाही नहीं, बल्कि जवाबदेही का है। न्यायालय और शासन को इसमें तत्काल संज्ञान लेना चाहिए।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Yogesh Saluja
    Yogesh Saluja

    Related Posts

    बालको के एटक कार्यालय में हड़ताल को लेकर बैठक

    2026-01-23

    उड़ीसा से गांजा लाकर चला रहे थे अवैध कारोबार…13 किलो गांजा समेत 8.41 लाख की संपत्ति जप्त, 1 महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार

    2026-01-23

    अवैध धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 375 बोरी अवैध धान व वाहन जब्त

    2026-01-22
    Top Posts

    पाली कोरबा,,, पाली से दीपका जाने वाली रेनपुर, थाना दीपका पर विरक बस सर्विस ने बाइक सवार को चपेट मे लिया दोनों बाइक सवार घायल जिसे राहगीरों की मदद से 112, को डायल कर तत्काल सरकारी अ स्पताल भेजा गया

    2025-07-051,299

    कोरबा: राजपूत क्षत्रिय समाज की बेटी ‘लव जिहाद’ की शिकार, हिंदू संगठनों में आक्रोश!

    2025-05-171,162

    कथित पत्रकारिता की आड़ में अवैध उगाही! किसान से पैसे मांगने पहुंचे ‘फर्जी जांचकर्ता’, ग्रामीणों ने उतारा भूत

    2025-12-29830

    कोरबा: सपना चौधरी का कार्यक्रम बन गया हादसे की कहानी, पुलिस सुरक्षा में बचकर निकल पाईं स्टार

    2025-10-13763
    Don't Miss

    बालको के एटक कार्यालय में हड़ताल को लेकर बैठक

    By Yogesh Saluja2026-01-238

    कोरबा केन्द्र सरकार के 44 श्रम कानूनों की जगह 4 श्रम संहिता को लागू करने…

    उड़ीसा से गांजा लाकर चला रहे थे अवैध कारोबार…13 किलो गांजा समेत 8.41 लाख की संपत्ति जप्त, 1 महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार

    2026-01-23

    अवैध धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 375 बोरी अवैध धान व वाहन जब्त

    2026-01-22

    KORBA:मंत्री जी! शराब दुकान तो हटवा दीजिए, शहर में आए दिन विवाद, अश्लीलता से महिलाएं शर्मशार-लोग परेशान

    2026-01-22
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email : 
    yogeshmarketing429@gmail.com

    Address : 
    SECL Road, Mudapar, Korba, Chhattisgarh 495677

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Rounded Image

    Yogesh Saluja
    Chief Editor

    Mobile : 8602246033

    UDYAM-CG-10-0002997

    © 2026 SN India News. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.