पोटापानी से दो किलो मीटर दूर पहाड़ों में वॉटर फॉल पिकनिक स्पॉट जहां झरना से बहता पानी लोगों को इन दिनों लुभाता नजर आ रहा है लोग दूर दूर से यहां आते हैं पिकनिक मनाने और यहां की वादियों हर हमेशा ठंडक रहती हैं इस स्थान को नगरी कूड़ा
के नाम से जाना जाता है जहां पर देव धामी का भी मंदिर है हर रविवार को रामायण का भी आयोजन रखा जाता है यहां का वातावरण और पहाड़ी रास्ते लोगों का दिल जीतता नजर आता है घुमाव दार रास्ते पक्षियों की सुंदर बोली इस जगह को मनमोहक बना दिया है और इस मार्ग को अच्छे से सड़के बनाने में ग्राम पंचायत पोटा पानी सरपंच दिलराज सिंह मरकाम एवम् ग्राम वासियों के सहयोग से सुंदरी करण साफ सफाई कराने में बड़ी योग दान हैं सरपंच दिल राज सिंह मरकाम के प्रयास से आने वाले समय में सड़क पार्किंग पिकनिक स्पॉट में बैठने की बारिश में ठहरने की व्यवस्था का भी इंतजाम किया जाएगा आज इस जगह को भव्य की ओर और पहचान की आज छत्तीसगढ़ के साथ साथ अन्य राज्य के लोग भी जान गए हैं इस लिऐ हर साल लाखों की संख्या में लोग हर रविवार को छुटी मानने के तौर पर पिकनिक मनाने आते हैं
आप को बता दें यहां पर बेरिया ग्राम पंचायत पोटापानी के समिति संगठन के द्वारा पिकनिक स्पॉट जाने पर शुल्क निर्धारित है शुल्क निर्धारित इस लिए है वाहनों की देख रेख और दुर्घटना होने पर तत्काल सेवा बेवस्ता भी है आप सभी को बता दें कि आप बेझिझक अपनी पिकनिक मनाए आपका हार्दिक स्वागत हैं पोटापानी सुनईपुर की पावन पर्यटन स्थल पर देव स्थल की नजारा बहता हुआ झरना जहां आप प्यार से नहा सकते है, आप सभी से अनुरोध करते हैं कि इस स्थान को गंदगी न करें



