मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के बालको क्षेत्र स्थित वेदांता समूह की स्थापित एवं संचालित बालको कंपनी के एसीसी बैचिंग प्लांट में बिलासपुर और कोरबा इनकम टैक्स विभाग की संयुक्त टीम ने आज छापेमार कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार जीएसटी चोरी, रेत सप्लाई से जुड़े वित्तीय लेन-देन और करोड़ों रुपए की अनियमितताओं की जांच के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई है। अचानक हुई छापेमारी से प्लांट परिसर एवं स्थानीय सप्लायरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।विभागीय टीम ने महत्वपूर्ण दस्तावेज़, लेन-देन से जुड़ी फाइलें, तथा डिजिटल रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिए हैं।कार्रवाई जारी है, आगे और खुलासे होने की संभावना।


