कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिलकेजा में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आत्मानंद स्कूल के बच्चों से भरी एक वैन सक्ती-भैसमा मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि सभी बच्चे बाल-बाल बच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा भिड़ी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया। सूचना मिलने पर उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली कि बड़ी अनहोनी टल गई। वहीं पुलिस ने वाहन चालक से पूछताछ शुरू कर दी है और वैन की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है।



