ग्राम वासियों ने उपसरपंच रिखी यादव व कन्हैया यादव दोनों भाइयों के ऊपर लगाया आरोप कहां सरकारी जमीन को अपना निजी बताते हुए विवाद करने लगे ग्राम वासियों को गाली गलौज अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए इस जमीन पर दोबारा आने पर जान से मार दूंगा कहते हुए महिलाओं से भी हाथापाई वह धक्का मुक्की की किया था जिस पर ग्राम वासियों ने कटघोरा थाने पहुंचे शिकायत करने तब उन ग्राम वासियों को पता चला कि रिखी यादव व कन्हैया यादव के द्वारा ग्राम वासियों के ऊपर मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है

जिसे ग्रामीणों ने झूठा और बेबुनियाद बताते हुए कहा कि रिखी यादव अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सरकारी जमीन को कब्जा कर रहा है और उसे मना करने पर ग्राम वासियों को गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दिया करता है जिसकी शिकायत पूर्व में भी एसडीएम कार्यालय पोडी उपरोड़ा में दर्ज कराया गया था कार्रवाई नहीं होने के कारण रिखी का मनोबल और भी बढ़ गया मारपीट भी करने लगा कहने लगा कि जिसको जो करना है कर ले मेरी पहुंच ऊपर तक है मैं पैसों से सबको खरीद सकता हूं यह कहते हुए ग्राम वासियों को डराते धमकाते हुए उसे जमीन पर ग्राम की महिलाओं के द्वारा लगाए गए पौधों को ट्रैक्टर से रौंद दिया गया
जिस पर ग्राम वासियों ने कलेक्टर महोदय से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए जनदर्शन में पहुंचकर अपनी समस्याओं को बताया SN इंडिया न्यूज से पुरूषोतम साहू कि रिपोर्ट





















