चंडीपारा
बिजली विभाग जांजगीर वृत्त द्वारा बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 दिसंबर को पामगढ़ उप संभाग में संभाग स्तरीय मास डिस्कनेक्शन अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत सहायक एवं कनिष्ठ अभियंताओं की कुल 8 टीमों का गठन किया गया। अभियान के दौरान 173 बकायादार उपभोक्ताओं की सूची तैयार की गई, जिन पर कुल 55.65 लाख रुपए का बकाया था। कार्रवाई के तहत 60 उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन काटा गया, जिन पर 22.05 लाख रुपए की राशि बकाया थी। वहीं 42 उपभोक्ताओं से 4 लाख रुपए की वसूली भी की गई। पामगढ़ क्षेत्र के सहायक अभियंता श्री एस.के. मानेकशा ने बताया कि क्षेत्र में लगभग 11 हजार सक्रिय उपभोक्ताओं पर करीब 17 करोड़ रुपए का बिजली बिल बकाया है। उपभोक्ताओं द्वारा समय पर भुगतान न किए जाने के कारण विभाग को कनेक्शन काटने की कार्रवाई करनी पड़ रही है।



