कोरबा/पाली:- बीते सोमवार को पाली सरपंच संघ की बैठक जनपद पंचायत कार्यालय के सभागार में आहूत हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के ब्लाक उपाध्यक्ष रामायण देवी खुसरो ने की। इस दौरान 15वें वित्त की राशि पंचायतों को नही मिलने सहित संगठन को मजबूती प्रदान करने व अन्य विषयों पर चर्चा हुई। आयोजित बैठक में सरपंच संघ के ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्वाचित हुए 10 माह बीत गया लेकिन आज पर्यंत 15वें वित्त की राशि जारी नही हुई है, जिससे पंचायतों में पानी, बिजली, सड़क, नाली सहित कई बुनियादी विकास के काम रुके हुए है और मूलभूत सुविधाएं बाधित है। अधिकतर पंचायतों में व्याप्त ऐसे समस्याओं का निराकरण सरपंचों ने उधार बतौर किया है, जिसका भुगतान नही होने से व्यापारियों का भरोसा उठने लगा है तथा सरपंच कर्ज के दबाव में है। वहीं नए काम भी शुरू नही हो पा रहे है। ऐसे में सरकार ने सरपंच को पंगु बनाकर छोड़ दिया है। अध्यक्ष राज ने संघ की मजबूती को लेकर कहा कि सभी सरपंच को एकता का परिचय देना होगा, ताकि एकजुटता के साथ अपने अधिकार के लिए लड़ सकें, अधिकार के लिए लड़ना आवश्यक है। उन्होंने श्रद्धांजलि योजना की राशि देने, ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्तापरख काम कराने सहित सरपंचों के समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। ब्लाक सरपंच संघ के सचिव दिलाराम नेताम ने 15वें वित्त आयोग की राशि पंचायतों को आवंटित करने सरकार के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने की बात कही है और कहा कि यदि 15वें वित्त की राशि जल्द जारी नही की गई तो आंदोलन की नीति बनाई जाएगी। बैठक में विशिष्ट अतिथि बतौर जिला पंचायत कोरबा के पूर्व सदस्य निर्मल सिंह मरकाम उपस्थित रहे, जिसमे पाली जनपद के सभी सरपंच शामिल रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




