छुरीकला | नगर पंचायत छुरीकला के पूर्व पार्षद व ब्लॉक कांग्रेस कटघोरा के उपाध्यक्ष हीरालाल यादव ने कटघोरा एसडीएम व कलेक्टर को पत्र लिखा है, जिसमें नगर के शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा कर खरीदी-बिक्री के साथ गलत ढंग से सरकारी जमीन का डायवर्सन करने के मामले की जांच व सीमांकन कराकर अवैध कब्जा हटाने की मांग की है। यादव ने कहा है कि नगर के सरकारी जमीन पर बेजा कब्जा कर बिक्री की जा रही है। ग्राम पंचायत के दौरान पट्टे दिए गए थे, इसकी भी खरीदी-बिक्री की गई है। जमीन दलालों के सरकारी जमीन पर कब्जा कर बिक्री से शासन की योजना से बनने वाले भवन के लिए जमीन नहीं मिल रही है।


