पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम माखनपुर मांझापारा में दिवंगत कंवल सिंह श्याम (स्वर्गीय, ससुर – गुलाब सिंह पोर्ते) का दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम दिनांक 26 अगस्त 2025 को आयोजित हुआ।
इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक माननीय तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि परिवारजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति मिले।
विधायक ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि क्षेत्र हमेशा परिवार के साथ खड़ा है।




