रीवा जिले के चर्चित यूट्यूबर एवं कलाकार मनीष पटेल को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मनीष पटेल यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर हास्य एवं मनोरंजन से जुड़े वीडियो और रील बनाता है। बताया जा रहा है कि 29 जनवरी 2026 को उसने ब्राह्मण समाज की बेटी को लेकर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करते हुए एक रील बनाई थी, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए रीवा के सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मनीष पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। इस दौरान उसने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में आवेदन भी लगाया था, लेकिन न्यायालय द्वारा उसकी अग्रिम जमानत निरस्त कर दी गई थी। इसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रह






