कोरबा साँसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़गांव में आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन बच्चों की असामयिक मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि यह घटना अत्यंत हृदयविदारक और दुखद है। प्रकृति की इस अप्रत्याशित आपदा ने तीन परिवारों के घरों के चिराग छीन लिए हैं। इस दुःख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
सांसद श्रीमती महंत ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि मृतक बच्चों के परिजनों को शासन द्वारा निर्धारित आर्थिक सहायता राशि एवं अन्य सभी राहत सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि इस कठिन समय में उन्हें राहत मिल सके।
जानकारी के अनुसार ज्ञात हो कि ग्राम पहाड़गांव में शनिवार को तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के दौरान पेड़ की भारी डाल गिरने से दिनेश तिर्की (16 वर्ष), शिवराम टेकाम (14 वर्ष) एवं कमलेश बड़ा (18 वर्ष) की मृत्यु हो गई। इस दुखद हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.






