कोरबा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोशल मीडिया मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। संगठन को मजबूत करने और डिजिटल माध्यमों के जरिए पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न मंडलों में संयोजक ए
वं सह-संयोजकों की नियुक्ति की गई है।
जारी सूची के अनुसार गढ़उपरोड़ा मंडल में श्री कृष्णा दास मंहत को संयोजक तथा श्री मोनू चंद्रा को सह-संयोजक बनाया गया है। वहीं भिलाईबाजार मंडल में श्री अशोक राजवाडे को संयोजक और श्री रविन्द्र राठौर को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार हरदीबाजार मंडल में श्री योगेश्वर पटेल को संयोजक एवं श्री आशीष साहू को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। पोड़ी लाफा मंडल में श्री सतेश्वर कश्यप को संयोजक तथा श्री नागेन्द्र यादव को सह-संयोजक बनाया गया है।
पाली मंडल में श्री दीपक डिक्सेना को संयोजक और श्री हिमांशु मार्को को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अन्य मंडलों में भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिसमें श्री दुर्गेश साहू को संयोजक बनाया गया है।
पार्टी संगठन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई है कि वे संगठन की विचारधारा को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक प्रभावी तरीके से प्रसारित करेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


