कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक माननीय मितुल कोठारी के अनुमोदन एवं जिला अध्यक्ष माननीय गोपाल मोदी की अनुशंसा पर भाजपा जिला सोशल मीडिया कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति कर संगठन को डिजिटल स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।
घोषित कार्यकारिणी के अनुसार श्री प्रदीप सिंह को जिला सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं श्री अविनाश दुबे और श्री नीरज ठाकुर को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में आशा ठाकुर, सुश्री शारदा यादव, श्री प्रफुल्ल यादव, श्री रामलाल साहू, श्री सुखदीप सिंह, श्री किशोर शर्मा, श्री मोदीलाल, श्री मनोज राठौर, श्री शुभम गोस्वामी एवं श्री अखिल सिंह को शामिल किया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों के निवास क्षेत्र में लालूराम कॉलोनी, दुरपा रोड, मानिकपुर, सीएसबी कॉलोनी, रामपुर, टीपी नगर, सिरमिना, फुसमुड़ा, कोरबा, फरसवानी, बालको एवं फोसाबाड़ी शामिल हैं।
पार्टी संगठन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई है कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों, योजनाओं एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।



