कोरबा के बालको थाना क्षेत्र स्थित परसाखोला पिकनिक स्पॉट पर भिलाई से पिकनिक मनाने आए एक छात्र की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। यह घटना रविवार को दिवाली के अवसर पर हुई, जिससे खुशी का माहौल मातम में बदल गया।
जानकारी के अनुसार, रायगड़ा (ओडिशा) निवासी 23 वर्षीय आशीष कुमार पंडा अपने दोस्तों के साथ परसाखोला पहुंचा था। वे झरने के पास पानी में नहा रहे थे, तभी आशीष अचानक गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए।
घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। लगभग एक घंटे की तलाश के बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचित किया।
शराब परोसने सख्त कार्रवाई की चेतावनी
सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि खुले में शराब पी रहे लोगों और शराब परोसने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्हें सख्त हिदायत दी गई है कि यदि दोबारा खुले में शराब परोसते पाए गए, तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
खुलेआम शराब पीने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाएं और बच्चे इस रास्ते से गुजरने में असहज महसूस करते हैं। इसके अलावा, शराबियों के कारण इस मार्ग पर कई सड़क हादसे भी होते रहते हैं।
स्थानीय लोगों ने पुलिस और आबकारी विभाग से लगातार ऐसी कार्रवाई जारी रखने की मांग की है ताकि इस समस्या पर अंकुश लगाया जा सके।
व्यापारियों के विरोध के बाद खोली गई दुकानें
टीपी नगर में अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें संचालित हैं। इन दुकानों को खोले जाने के समय स्थानीय व्यापारियों ने इसका कड़ा विरोध किया था, लेकिन उनके विरोध के बावजूद दुकानें खोली गई।
टीपी नगर स्थित शराब दुकान पर शासकीय आहता (अधिकृत पीने का स्थान) नहीं है। इसी कारण लोग दुकान के बाहर खुले में शराब पीते नजर आते हैं। ठेला और दुकान संचालक इसी का फायदा उठाकर पानी, डिस्पोजल और चखना बेचते हैं।




