Close Menu
SN India NewsSN India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जिंदगी दांव पर, नियम हवा में: झारखंड में ‘ठूस-ठूसकर’ भरी जा रही सवारियां, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है सरकार?

    2026-06-21

    चोरकाडांड़ हादसा : आंधी- बारिश से बचने खड़े 3 युवकों के लिए काल बन गया धौंरा पेड़, राजस्व रिकार्ड में गाज गिरने से मौत दर्ज कर मुआवजे की तैयारी

    2026-06-21

    नवगई तिहरे हत्याकांड में नया मोड़: चारों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला पैदल जुलूस, गूंजे सख्त नारे

    2026-06-21
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    SN India NewsSN India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Breaking News

      🚨 कोरबा: जटगा बस स्टैंड पर मेडिकल स्टोर की आड़ में झोला छाप डॉक्टर का खेल, स्वास्थ्य विभाग मौन

      2025-09-06

      🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ — कटघोरा पुलिस का चेकिंग अभियान

      2025-08-31

      🚨 कोरबा बायपास रोड पर अवैध कब्जा! नगर निगम की ज़मीन पर कबाड़ी संचालक कर रहा धंधा, कार्रवाई की मांग तेज

      2025-08-22

      🎉 वरिष्ठ पत्रकार सरोज रात्रे को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

      2025-08-22

      अमित भाई की आवाज़: कोरबा की जनता के हक और सम्मान की लड़ाई

      2025-08-21
    • Chhattisgarh
      Featured

      जिंदगी दांव पर, नियम हवा में: झारखंड में ‘ठूस-ठूसकर’ भरी जा रही सवारियां, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है सरकार?

      By Yogesh Saluja2026-06-2120
      Recent

      जिंदगी दांव पर, नियम हवा में: झारखंड में ‘ठूस-ठूसकर’ भरी जा रही सवारियां, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है सरकार?

      2026-06-21

      चोरकाडांड़ हादसा : आंधी- बारिश से बचने खड़े 3 युवकों के लिए काल बन गया धौंरा पेड़, राजस्व रिकार्ड में गाज गिरने से मौत दर्ज कर मुआवजे की तैयारी

      2026-06-21

      नवगई तिहरे हत्याकांड में नया मोड़: चारों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला पैदल जुलूस, गूंजे सख्त नारे

      2026-06-21
    • Desh – Videsh

      लखनऊ में फर्जी IPS गिरफ्तार: 40 रुपये के बन को लेकर किया हंगामा, पुलिस ने दिखाया असली रौब

      2026-06-16

      दिल्ली में ज्योत्सना चरणदास महंत का बड़ा बयान: महिला आरक्षण बिल का विरोध नहीं, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल, 2026 जनगणना से पहले विशेष सत्र बुलाने पर घेरा, 543 सीटों पर तत्काल आरक्षण लागू करने की मांग तेज

      2026-04-18

      ‘होर्मुज से निकले जहाज’, ईरान जंग में भी सेफ है भारत की गैस सप्लाई, 94000 MT एलपीजी लेकर आ रहे दो बड़े कैरियर

      2026-03-29

      रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ माइनिंग विभाग का ‘करोड़पति’ डिप्टी डायरेक्टर…

      2026-02-25

      112 दवाइयां क्वालिटी चेक में फेल हुईं:छत्तीसगढ़ में नकली दवा भी मिली; सेंट्रल और स्टेट लैब्स ने सैंपल्स की जांच की

      2025-10-25
    • Entertainment

      ‘धुरंधर-2’ पर सेंसर की कैंची: 21 कट्स के साथ एडल्ट सर्टिफिकेट, रनटाइम में बदलाव

      2026-03-19

      ‘हसीना मान जाएगी 2’ की तैयारी शुरू, नए कलाकारों के साथ बनेगा सीक्वल

      2026-02-24

      धुरंधर 2’ में नए विलेन की एंट्री!

      2026-02-24

      ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रीमियर, इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों ने किया शिरकत

      2025-09-18

      कभी केदारनाथ तो कभी गुरुद्वारे, भाजपा नेता संग खूब सैर कर रहीं सारा अली खान, प्यार में होने के पढ़े जा रहे कसीदे

      2025-07-29
    • Korba

      कोरबा – रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्रेक्टर किए जब्त

      2026-06-11

      स्थानीय प्रतिभाओं के साथ बालको लिख रहा है आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की इबारत

      2026-01-21

      पोड़ी उपरोड़ा बीईओ दयाल ने शासन के आदेश को हवा में उड़ाया: नियम कायदों को दरकिनार कर किया संलग्नीकरण, जिपं. अध्यक्ष के फटकार के बाद अटैचमेंट किया निरस्त

      2025-11-01

      कोरबा में सरकारी खंभे काटकर ले गए आरोपी:कर्मचारी से मारपीट का आरोप; वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पकड़ा

      2025-10-08

      शुष्क दिवस पर भी बरपाली में अवैध शराब बिक्री, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

      2025-10-02
    • Politics

      CG – बोधघाट परियोजना और नदी जोड़ो योजना पर पीएम मोदी से मिले सीएम साय, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

      2025-06-07

      दिल्ली दौरे पर सीएम साय, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

      2025-06-06

      योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं या नहीं– खुद जा रहे हैं देखने”: CM साय

      2025-05-06

      सुशासन तिहार 2025 : बेमेतरा जिले के सहसपुर में उतरा सीएम साय का हेलीकॉप्टर, बरगद पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, दी ये सौगातें

      2025-05-06

      बस्तर फोर्स पर कांग्रेस के आरोपों को सीएम साय ने बताया राजनीति प्रेरित

      2025-05-04
    • Sports

      Australia A vs India A: दूसरे दिन भारत ए की पहली पारी 194 रन पर ढेर, ऑस्ट्रेलिया ए ने किया शुरुआत में ही दबाव

      2025-09-24

      रिकॉर्ड जीत के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत की ओर

      2025-09-19

      चेतेश्वर पुजारा ने सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया, बोले- हर अच्छी चीज का अंत होता है

      2025-08-24

      ICC रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज की बादशाहत खत्म, इंग्लिश खिलाड़ी का नंबर-1 के सिंहासन पर कब्जा

      2025-07-29

      FIDE Women Chess World Cup: दिव्या देशमुख ने जीता खिताब, कोनेरू हम्पी को दी शिकस्त

      2025-07-28
    SN India NewsSN India News
    Home»CHHATTISGARH»कहानी सफलता की: कम शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए मिशाल बना करतली का 10वीं पास राजेश नेटी….. यूट्यूब देखकर बना लखपति, सूअर पालन से घर बैठे कर रहा 6 से 8 लाख की सालाना कमाई
    CHHATTISGARH

    कहानी सफलता की: कम शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए मिशाल बना करतली का 10वीं पास राजेश नेटी….. यूट्यूब देखकर बना लखपति, सूअर पालन से घर बैठे कर रहा 6 से 8 लाख की सालाना कमाई

    Yogesh SalujaBy Yogesh Saluja2025-09-18No Comments27 Views
    Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    कोरबा/पाली:- कहते है अगर दिल मे कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो मंजिल आसान हो जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ करतली के रहने वाले राजेश नेटी के साथ, जो आज कम पढ़े- लिखे और बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं के बीच मिशाल कायम कर रहा है। 10वीं पास राजेश सूअर पालन से आज घर बैठे 6 से 8 लाख सालाना कमा रहा है और इसी कमाई से एक बोलेरो व एक स्कार्पियों का मालिक है। राजेश कहता है कि कम पूंजी और कम मेहनत में पैसे कमाने का इससे बेहतर तरीका और कुछ नही हो सकता।

    आज हम आपको जिले अंतर्गत पाली विकासखण्ड के ग्राम करतली में रहने वाले राजेश नेटी के सफलता के बारे में बताने जा रहे है, जो सूअर पालन करके सालाना लाखों रुपए की कमाई कर रहा है। दरअसल ग्राम करतली के मोहल्ला भदरापारा में रहने वाले राजेश बेहद गरीब परिवार से थे। पिता द्वारा पुश्तैनी 60 डिसमिल कृषि भूमि पर खेती और मेहनत मजदूरी करके किसी तरह परिवार का भरण पोषण करते थे। इस गरीबी की वजह से राजेश किसी तरह सरकारी स्कूल से 10वीं तक की पढ़ाई पूरी कर पाया। घर की आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण वह आगे की पढ़ाई नही कर सका। राजेश नेटी के मुताबित 10वीं की पढ़ाई के बाद साल 2020 में उसने उधार में रकम लेकर कुछेक गाय पालन कर दुग्ध उत्पादन का व्यवसाय प्रारंभ किया। वहीं साल 2022 में बकरी पालन को भी बढ़ावा दिया। एक दिन वह अपने मोबाइल यूट्यूब पर पशु पालन व्यवसाय की जानकारी ले रहा था। इस दौरान उसने कम लागत और देखरेख में सूअर पालन व इसके आय से संबंधित तकनीकों की जानकारी ली। जिसके बाद उसके भी मन मे सूअर पालन का विचार आया, तब उसने पशु चिकित्सा विभाग पाली के चिकित्साधिकारी डॉ. यू के तंवर से संपर्क साधा। जहां उसे विभागीय व्यक्तिगत मूलक योजनांतर्गत शासन की ओर से संचालित सूकर तरई इकाई पालन योजना के बारे में बताया गया। जिस प्रक्रिया के तहत पशुधन विकास विभाग की ओर से राजेश को 2 मादा व 1 नर सूअर प्रदान किया गया। इसके साथ ही उसे बैंक आफ बड़ौदा से 1.60 लाख का किसान क्रेडिट कार्ड के तहत ऋण भी उपलब्ध कराया गया, जिससे वह सूअर पालन का काम शुरू किया। देखते ही देखते जिसकी कमाई से वह आज लखपति बन गया है। राजेश नेटी बताते है कि इस व्यवसाय के कुछ महीने की कमाई से वह जशपुर एवं सूरजपुर से 10 मादा व 1 नर सूअर और ले आया, जो उसके आय में बढ़ोतरी कर गए। आज की स्थिति में राजेश के पास खुद का संचालित एक ग्राहक सेवा केंद्र के साथ एक बोलेरो व एक स्कार्पियो वाहन है। उसका कहना है कि सूअर पालन का व्यवसाय अन्य व्यवसाय की तुलना में काफी अच्छा है, क्योंकि इसमें लागत कम और मुनाफा अधिक होता है। सूअर साल में दो बार बच्चे को जन्म देती है, जो एक बार मे न्यूनतम 5- 6 व अधिकतम 22- 23 बच्चे का जन्म होता है और वे बच्चे 6 माह में 60 से 70 किलो तक बिक्री योग्य हो जाते है, जो 230 रुपए से लेकर 250 रुपए प्रति किलोग्राम तक बिकता है। जिससे वह सालाना 6 से 8 लाख रुपए तक कि घर बैठे कमाई आसानी से कर लेता है। जिस व्यवसाय ने उसके जीवन मे बदलाव ला दिया। सूअर रखरखाव और उसके चारे- पानी के बारे में पूछने पर राजेश ने बताया कि सूअर के खाने के लिए चूनी चोकर, मक्का की व्यवस्था करते है। सूअर में अमूमन बीमारियां कम आती है, फिर भी दस्त होने की शिकायत आती है। इसके अलावा मुह का रोग व फ्लू आता है। पर इससे बचाव के लिए समय- समय पर पशु विभाग के डॉक्टर आकर सूअर का टीकाकरण करते है। सूअर को स्वस्थ रखने के लिए इनके शेड की साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देना होता है। राजेश ने आगे बताया कि सूअर की बिक्री के लिए उसे बाहर भी नही जाना पड़ता, उसके बाड़े से ही सूअर बिक जाते है और जिसे खरीदने राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, अम्बिकापुर, बैकुंठपुर, जांजगीर- चांपा, रायगढ़ सहित अन्य जिले से लोग आते है। राजेश नेटी ने अपनी तरक्की में आर्थिक कमजोरी को बढ़ने नही दिया और स्वरोजगार शुरू कर एक नया मुकाम हासिल करने को लेकर ग्राम के युवा सरपंच ज्योतिष कुमार खुसरो का कहना है कि आज के कम शिक्षित और बेरोजगार युवा साथियों के लिए राजेश की सफलता और परिस्थिति प्रेरणादायक है। वर्तमान में अधिकतर युवा वर्ग कम पढ़े- लिखे होने के कारण किसी बड़े आयश्रोत वाले रोजगार की तलाश में फिरते रहते है, वे शासन की ऐसी सब्सिडी और कम लागत में अधिक आय वाली योजना को अपनाकर अपनी किस्मत बदल सकते है। वहीं इस व्यवसाय को लेकर पशु चिकित्साधिकारी पाली डॉ. यू के तंवर ने बताया कि राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत सरकार सूअर पालन के लिए सब्सिडी दे रही है तथा यह एक आकर्षक और बेहद लाभदायक व्यवसाय बनता जा रहा है। छोटे निवेश और सूअर के मांस की बढ़ती मांग इस व्यवसाय को सफल बना रहा है। सूअर विभिन्न प्रकार के अनाज, दाने और यहां तक कि बचे हुए खाद्य पदार्थों (किचन वेस्ट) एवं मौसमी फलों को भी खा सकते है। जिससे उनके चारे की लागत कम होती है। लेकिन उनके लिए पर्याप्त जगह और संतुलित आहार देना स्वास्थ्य एवं विकास के लिए महत्त्वपूर्ण है। इसके अलावा उन्हें विभिन्न बीमारियों से बचाए रखने के लिए उचित स्वच्छता बनाए रखना व टीकाकरण कराना आवश्यक है। सूअर के मांस की मांग में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में आज के युवा वर्ग आधुनिक व वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग करके सूअर पालन व्यवसाय को और भी अधिक फायदेमंद बना सकते है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Yogesh Saluja
    Yogesh Saluja

    Related Posts

    जिंदगी दांव पर, नियम हवा में: झारखंड में ‘ठूस-ठूसकर’ भरी जा रही सवारियां, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है सरकार?

    2026-06-21

    चोरकाडांड़ हादसा : आंधी- बारिश से बचने खड़े 3 युवकों के लिए काल बन गया धौंरा पेड़, राजस्व रिकार्ड में गाज गिरने से मौत दर्ज कर मुआवजे की तैयारी

    2026-06-21

    नवगई तिहरे हत्याकांड में नया मोड़: चारों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला पैदल जुलूस, गूंजे सख्त नारे

    2026-06-21
    Top Posts

    “महिलाओं से अवैध वसूली का मामला उजागर, 24 घंटे के भीतर CSC सेंटर ID निलंबित”*महतारी वंदन योजना के eKYC के नाम पर ली जा रही थी ₹50 की फीस, मीडिया हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई*

    2026-04-112,045

    कोरबा: राजपूत क्षत्रिय समाज की बेटी ‘लव जिहाद’ की शिकार, हिंदू संगठनों में आक्रोश!

    2025-05-171,533

    पाली कोरबा,,, पाली से दीपका जाने वाली रेनपुर, थाना दीपका पर विरक बस सर्विस ने बाइक सवार को चपेट मे लिया दोनों बाइक सवार घायल जिसे राहगीरों की मदद से 112, को डायल कर तत्काल सरकारी अ स्पताल भेजा गया

    2025-07-051,501

    प्रशासनिक लापरवाही: पौड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में PDS व्यवस्था ठप होने की कगार पर, अधिकारियों के रवैये से राशन दुकान संचालक बेहाल

    2026-06-081,072
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    जिंदगी दांव पर, नियम हवा में: झारखंड में ‘ठूस-ठूसकर’ भरी जा रही सवारियां, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है सरकार?

    By Yogesh Saluja2026-06-2120

    रांची। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो झारखंड की सड़कों की एक ऐसी…

    चोरकाडांड़ हादसा : आंधी- बारिश से बचने खड़े 3 युवकों के लिए काल बन गया धौंरा पेड़, राजस्व रिकार्ड में गाज गिरने से मौत दर्ज कर मुआवजे की तैयारी

    2026-06-21

    नवगई तिहरे हत्याकांड में नया मोड़: चारों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला पैदल जुलूस, गूंजे सख्त नारे

    2026-06-21

    जंगल उजड़ते रहे, जिम्मेदार खामोश, ऐतमा रेंज में लकड़ी तस्करी पर कार्रवाई अब तक अधूरी…

    2026-06-21
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email : 
    yogeshmarketing429@gmail.com

    Address : 
    SECL Road, Mudapar, Korba, Chhattisgarh 495677

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Rounded Image

    Yogesh Saluja
    Chief Editor

    Mobile : 8602246033

    UDYAM-CG-10-0002997

    © 2026 SN India News. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.