कोरबा | जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास निर्माण में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए हितग्राहियों को राजमिस्त्री का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। करतला ब्लॉक के ग्राम पंचायत नोनदरहा में 25 हितग्राही प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण मनरेगा के प्रोजेक्ट उन्नति के तहत चल रहा है। इसका उद्देश्य आवास निर्माण की गुणवत्ता और प्रगति को बेहतर बनाना है। प्रशिक्षण का आयोजन भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने किया है। प्रशिक्षण से पहले राष्ट्रीय आजीविका मिशन के माध्यम से हितग्राहियों की काउंसलिंग की गई। उनकी रुचि के अनुसार उन्हें प्रशिक्षण के लिए चुना गया। परियोजना समन्वयक गौतम जांगड़े ने हितग्राहियों को आवास निर्माण में बेहतर और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का मार्गदर्शन दिया। मास्टर ट्रेनर चंदर नायक ने निर्माण सामग्री के अनुपात, कार्य की समय-सीमा, सावधानियों और तकनीकी पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




