कोरबा, ज्वेलरी कारोबारी हत्याकांड का खुलासा 7 आरोपी गिरफ्तार,, जीपीएम जिले के कोटमीकला साप्ताहिक बाजार में हुए ज्वेलरी कारोबारी प्रदीप सोनी हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस सनसनीखेज हत्या और लूट मामले में शामिल सभी 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी खुशीराम साहू ने बिहार और झारखंड के साथियों के साथ मिलकर ज्वेलरी कारोबारियों को निशाना बनाने की साजिश रची थी। 26 मई को आरोपियों ने प्रदीप सोनी से सोना-चांदी से भरा बैग लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी राहुल उर्फ मनीष मंडल ने देशी कट्टे से गोली मार दी, जिससे कारोबारी की मौके पर मौत हो गई।
पुलिस ने दो सप्ताह तक अलग-अलग राज्यों में दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से सोना-चांदी के आभूषण, देशी कट्टे, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद किए गए हैं।
इस पूरी कार्रवाई में जीपीएम पुलिस, साइबर सेल और बिलासपुर रेंज की टीम की अहम भूमिका रही






