Close Menu
SN India NewsSN India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बालोद पुलिस का अवैध कबाड़ कारोबारियों पर बड़ा प्रहार : दो ठिकानों पर रेड, 2.13 लाख रुपये का माल जब्त; कबाड़ियों में मचा हड़कंप

    2026-08-03

    खरीफ सीजन में खाद की किल्लत से किसान परेशान : सरकारी समितियों में खाद का रोना, निजी दुकानदार और बिचौलियों से महंगे दामों पर खरीदने की मजबूरी, विभाग के छापे खानापूर्ति!

    2026-08-03

    *बालको चेकपोस्ट में बालको जन अधिकार समिति की बैठक संपन्न।

    2026-08-03
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 4
    SN India NewsSN India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Breaking News

      🚨 कोरबा: जटगा बस स्टैंड पर मेडिकल स्टोर की आड़ में झोला छाप डॉक्टर का खेल, स्वास्थ्य विभाग मौन

      2025-09-06

      🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ — कटघोरा पुलिस का चेकिंग अभियान

      2025-08-31

      🚨 कोरबा बायपास रोड पर अवैध कब्जा! नगर निगम की ज़मीन पर कबाड़ी संचालक कर रहा धंधा, कार्रवाई की मांग तेज

      2025-08-22

      🎉 वरिष्ठ पत्रकार सरोज रात्रे को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

      2025-08-22

      अमित भाई की आवाज़: कोरबा की जनता के हक और सम्मान की लड़ाई

      2025-08-21
    • Chhattisgarh
      Featured

      बालोद पुलिस का अवैध कबाड़ कारोबारियों पर बड़ा प्रहार : दो ठिकानों पर रेड, 2.13 लाख रुपये का माल जब्त; कबाड़ियों में मचा हड़कंप

      By Yogesh Saluja2026-08-0316
      Recent

      बालोद पुलिस का अवैध कबाड़ कारोबारियों पर बड़ा प्रहार : दो ठिकानों पर रेड, 2.13 लाख रुपये का माल जब्त; कबाड़ियों में मचा हड़कंप

      2026-08-03

      खरीफ सीजन में खाद की किल्लत से किसान परेशान : सरकारी समितियों में खाद का रोना, निजी दुकानदार और बिचौलियों से महंगे दामों पर खरीदने की मजबूरी, विभाग के छापे खानापूर्ति!

      2026-08-03

      *बालको चेकपोस्ट में बालको जन अधिकार समिति की बैठक संपन्न।

      2026-08-03
    • Desh – Videsh

      बनारस में थाने पर परेशानी लेकर गई महिला की पिट।ई… सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने बनारस के लोगो को काफी विचलित कर दिया है… तस्वीर बनारस के चौबेपुर थाने की है, जहां एक महिला फरियादी को महिला दरोगा के द्वारा पिट।ई किया गया…

      2026-07-20

      लखनऊ में फर्जी IPS गिरफ्तार: 40 रुपये के बन को लेकर किया हंगामा, पुलिस ने दिखाया असली रौब

      2026-06-16

      दिल्ली में ज्योत्सना चरणदास महंत का बड़ा बयान: महिला आरक्षण बिल का विरोध नहीं, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल, 2026 जनगणना से पहले विशेष सत्र बुलाने पर घेरा, 543 सीटों पर तत्काल आरक्षण लागू करने की मांग तेज

      2026-04-18

      ‘होर्मुज से निकले जहाज’, ईरान जंग में भी सेफ है भारत की गैस सप्लाई, 94000 MT एलपीजी लेकर आ रहे दो बड़े कैरियर

      2026-03-29

      रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ माइनिंग विभाग का ‘करोड़पति’ डिप्टी डायरेक्टर…

      2026-02-25
    • Entertainment

      ‘धुरंधर-2’ पर सेंसर की कैंची: 21 कट्स के साथ एडल्ट सर्टिफिकेट, रनटाइम में बदलाव

      2026-03-19

      ‘हसीना मान जाएगी 2’ की तैयारी शुरू, नए कलाकारों के साथ बनेगा सीक्वल

      2026-02-24

      धुरंधर 2’ में नए विलेन की एंट्री!

      2026-02-24

      ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रीमियर, इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों ने किया शिरकत

      2025-09-18

      कभी केदारनाथ तो कभी गुरुद्वारे, भाजपा नेता संग खूब सैर कर रहीं सारा अली खान, प्यार में होने के पढ़े जा रहे कसीदे

      2025-07-29
    • Korba

      आज कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 45 स्थित बालको के परसाभाठा में वेदांता एल्यूमिनियम–बालको (CSR) द्वारा निर्मित चिल्ड्रन्स पार्क एवं ओपन जिम के उद्घाटन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के यशस्वी कैबिनेट मंत्री माननीय श्री लखन लाल देवांगन जी के साथ सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ

      2026-07-28

      ओज़ोन न्यूरो सेंटर द्वारा कोसाबाड़ी चर्च में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर रविवार को

      2026-07-17

      कोरबा – रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्रेक्टर किए जब्त

      2026-06-11

      स्थानीय प्रतिभाओं के साथ बालको लिख रहा है आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की इबारत

      2026-01-21

      पोड़ी उपरोड़ा बीईओ दयाल ने शासन के आदेश को हवा में उड़ाया: नियम कायदों को दरकिनार कर किया संलग्नीकरण, जिपं. अध्यक्ष के फटकार के बाद अटैचमेंट किया निरस्त

      2025-11-01
    • Politics

      CG – बोधघाट परियोजना और नदी जोड़ो योजना पर पीएम मोदी से मिले सीएम साय, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

      2025-06-07

      दिल्ली दौरे पर सीएम साय, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

      2025-06-06

      योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं या नहीं– खुद जा रहे हैं देखने”: CM साय

      2025-05-06

      सुशासन तिहार 2025 : बेमेतरा जिले के सहसपुर में उतरा सीएम साय का हेलीकॉप्टर, बरगद पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, दी ये सौगातें

      2025-05-06

      बस्तर फोर्स पर कांग्रेस के आरोपों को सीएम साय ने बताया राजनीति प्रेरित

      2025-05-04
    • Sports

      Australia A vs India A: दूसरे दिन भारत ए की पहली पारी 194 रन पर ढेर, ऑस्ट्रेलिया ए ने किया शुरुआत में ही दबाव

      2025-09-24

      रिकॉर्ड जीत के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत की ओर

      2025-09-19

      चेतेश्वर पुजारा ने सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया, बोले- हर अच्छी चीज का अंत होता है

      2025-08-24

      ICC रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज की बादशाहत खत्म, इंग्लिश खिलाड़ी का नंबर-1 के सिंहासन पर कब्जा

      2025-07-29

      FIDE Women Chess World Cup: दिव्या देशमुख ने जीता खिताब, कोनेरू हम्पी को दी शिकस्त

      2025-07-28
    SN India NewsSN India News
    Home»Politics»26 मौतें, घाटी बनी छावनी, PM मोदी सऊदी से लौटे.. पहलगाम के कायराना हमले के 10 बड़े अपडेट
    Politics

    26 मौतें, घाटी बनी छावनी, PM मोदी सऊदी से लौटे.. पहलगाम के कायराना हमले के 10 बड़े अपडेट

    Yogesh SalujaBy Yogesh Saluja2025-04-23Updated:2025-05-01No Comments1 Views
    Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार, 22 अप्रैल की शाम टूरिस्टों पर हुए एक कायराना आतंकवादी हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए हैं और 10 अन्य घायल हो गए हैं. आतंकियों को खोजकर बाहर निकालने के लिए भारतीय सेना के जवान पूरे कश्मीर में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. इस बीच सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर गए पीएम मोदी ने यात्रा को बीच में ही खत्म कर दिया है और वो वापस दिल्ली आ चुके हैं. यहां हम आपको हमले से लेकर अब के 10 बड़े अपडेट से वाकिफ कराते हैं.

    Aaj Ka Rashifal 23 April 2025: गणेश जी की कृपा से बनेंगे इन 3 राशियों के बिगड़े काम, जानें मेष से लेकर मीन तक सभी का हाल

    1. हाल के वर्षों में जम्मू-कश्मीर में हुए सबसे भीषण आतंकी हमले में मंगलवार, 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर गोलीबारी कर दी. इस आतंकी हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए. हमले में नौसेना का एक अधिकारी और खुफिया ब्यूरो का एक अन्य अधिकारी भी मारा गया है. पहलगाम आतंकवादी हमला तब हुआ है जब सालों तक आतंकवाद से जूझने के बाद कश्मीर में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है. पहलगाम में जहां हमला हुआ वह बैसरान है जो एक प्रमुख पर्यटन स्थल होने के साथ-साथ उन ट्रेकर्स के लिए एक कैंप साइट भी है जो ट्यूलियन झील तक आगे ट्रैक करके जाते हैं.
    2. हमले के तुरंत बाद इंडियन आर्मी आतंकवादियों को खोजकर बाहर निकालने के लिए एक्टिव हो गई. X पर एक पोस्ट में, भारतीय सेना की चिनार कोर ने कहा कि पर्यटकों पर क्रूर हमले में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए बैसरान, पहलगाम, अनंतनाग में एक संयुक्त तलाशी अभियान (ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन) शुरू किया गया है. “तलाशी अभियान फिलहाल जारी है, सभी प्रयास हमलावरों को न्याय के कटघरे में लाने पर केंद्रित हैं.” पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
    3. जम्मू क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखा गया है और कई रात में ही स्थानों पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए. व्यापारियों और उद्योगपतियों के प्रमुख संगठन जम्मू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने कश्मीर में पर्यटकों की हत्या पर चिंता जताते हुए बुधवार को जम्मू बंद का आह्वान किया है. देर शाम जहां डोडा शहर में लोगों ने प्रदर्शन किया और पुतले जलाए, वहीं सनातन धर्म सभा की किश्तवाड़ इकाई ने हमले के विरोध में बुधवार को बंद का आह्वान किया है.
    4. हमले की खबर आने के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हालात का जायजा लेने के लिए श्रीनगर पहुंचे गए. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हमले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ब्रीफ किया. एलजी मनोज सिन्हा और अन्य उच्च स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे. इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री ने सभी एजेंसियों के साथ एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता की.
    5. अमेरिका, रूस, ईरान, सऊदी से लेकर इटली तक, तमाम देशों ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका भारत के साथ मजबूती से खड़ा है. वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि इस क्रूर अपराध का कोई औचित्य नहीं है. उम्मीद करते हैं कि हमले को अंजाम देने वाले अपराधियों को उचित सजा मिलेगी.
    6. आतंकवादी हमले को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की अपनी दो दिनों की यात्रा को बीच में ही खत्म करते हुए बुधवार की सुबह नई दिल्ली लौट आए. उन्होंने विमान से उतरते ही विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अन्य अधिकारियों के साथ एक ब्रीफिंग बैठक की.
    7. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने पहलगाम में आतंकवादी हमले के खिलाफ “पूर्ण कश्मीर बंद” का आह्वान किया है. जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, “मैं विश्वास से परे हैरान हूं. हमारे आगंतुकों पर यह हमला घृणित है. इस हमले के अपराधी जानवर हैं, अमानवीय हैं और तिरस्कार के योग्य हैं. निंदा के कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं हैं.”
    8. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादी हमले के बाद, टाटा ग्रूप की एयरलाइन एयर इंडिया घाटी से लौटने के इच्छुक लोगों के लिए बुधवार को श्रीनगर से दो अतिरिक्त फ्लाइट संचालित करेगी. एयर इंडिया और उसकी बजट एयरलाइन शाखा एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी 30 अप्रैल तक श्रीनगर से आने-जाने वाली उड़ानों पर फ्री रिशेड्यूलिंग और फुल रिफंड की घोषणा की है.
    9. पहलगाम आतंकी घटना के बाद मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. इमरजेंसी कंट्रोल रूम- श्रीनगर: 0194-2457543, 0194-2483651, आदिल फ़रीद, एडीसी श्रीनगर – 7006058623 से इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है. वहीं अनंतनाग पुलिस ने भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए.  मोबाइल नंबर 9596777669 और फोन नंबर 01932225870 पर अपनों की जानकारी ली जा सकती है.  वहीं 9419051940 नंबर पर व्‍हॉट्सएप किया जा सकता है. 
    10. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने “कायरतापूर्ण हमले” की निंदा करते हुए इसे “मानवता पर कलंक” बताया. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी गृह मंत्री अमित शाह से बात की है पहलगाम हमले के मुद्दे पर अपडेट लिया है.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Yogesh Saluja
    Yogesh Saluja

    Related Posts

    CG – बोधघाट परियोजना और नदी जोड़ो योजना पर पीएम मोदी से मिले सीएम साय, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    2025-06-07

    दिल्ली दौरे पर सीएम साय, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

    2025-06-06

    योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं या नहीं– खुद जा रहे हैं देखने”: CM साय

    2025-05-06
    Top Posts

    “महिलाओं से अवैध वसूली का मामला उजागर, 24 घंटे के भीतर CSC सेंटर ID निलंबित”*महतारी वंदन योजना के eKYC के नाम पर ली जा रही थी ₹50 की फीस, मीडिया हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई*

    2026-04-112,063

    कोरबा: राजपूत क्षत्रिय समाज की बेटी ‘लव जिहाद’ की शिकार, हिंदू संगठनों में आक्रोश!

    2025-05-171,632

    पाली कोरबा,,, पाली से दीपका जाने वाली रेनपुर, थाना दीपका पर विरक बस सर्विस ने बाइक सवार को चपेट मे लिया दोनों बाइक सवार घायल जिसे राहगीरों की मदद से 112, को डायल कर तत्काल सरकारी अ स्पताल भेजा गया

    2025-07-051,555

    ब्रेकिंग न्यूज: दर्री डैम में मिली युवती की लाश, सुबह गोताखोरों ने निकाला शव

    2026-06-301,322
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    बालोद पुलिस का अवैध कबाड़ कारोबारियों पर बड़ा प्रहार : दो ठिकानों पर रेड, 2.13 लाख रुपये का माल जब्त; कबाड़ियों में मचा हड़कंप

    By Yogesh Saluja2026-08-0316

    बालोद। जिले में अवैध गतिविधियों और संदिग्ध कारोबार पर नकेल कसने के उद्देश्य से बालोद पुलिस…

    खरीफ सीजन में खाद की किल्लत से किसान परेशान : सरकारी समितियों में खाद का रोना, निजी दुकानदार और बिचौलियों से महंगे दामों पर खरीदने की मजबूरी, विभाग के छापे खानापूर्ति!

    2026-08-03

    *बालको चेकपोस्ट में बालको जन अधिकार समिति की बैठक संपन्न।

    2026-08-03

    ​कलेक्टर के कड़े रुख के बावजूद बेखौफ रेत माफिया: ‘खनिज वाले पकड़ते हैं तो सेठ से बात कराते हैं और गाड़ी छूट जाती है’ — वायरल वीडियो ने खोली पोल

    2026-08-03
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email : 
    yogeshmarketing429@gmail.com

    Address : 
    SECL Road, Mudapar, Korba, Chhattisgarh 495677

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Rounded Image

    Yogesh Saluja
    Chief Editor

    Mobile : 8602246033

    UDYAM-CG-10-0002997

    © 2026 SN India News. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.