🏍️ शहरी क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों ने किया व्यापक बाइक पेट्रोलिंग एवं पंडालों का निरीक्षण
आगामी गणेशोत्सव, गणपति विसर्जन एवं विश्वकर्मा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने तथा शहर में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा शहरी क्षेत्र में व्यापक बाइक पेट्रोलिंग की गई।बाइक पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा सिविल लाइन थाना, मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र, कोतवाली थाना एवं सीएसईबी थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों को कवर किया गया। इस दौरान क्षेत्र में स्थापित गणेश पंडालों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा पंडाल समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
🏍️ *पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से सुर�



