राजनांदगांव, 04 नवंबर 2026। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद बसंतपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक क्रमांक 1470 किशोर यादव को पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला-राजनांदगांव से जारी आदेश क्रमांक पु/अ/राज/स्टेनो/निलं/16/2026 दिनांक 04/11/2026 में कहा गया है कि –
> “बसंतपुर थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक क्रमांक 1470 किशोर यादव को आज दिनांक 04.11.2026 को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम द्वारा रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने की घटना संज्ञान में आयी है। उक्त कृत्य प्रथम दृष्टया गंभीर कदाचरण एवं अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। अतः प्रधान आरक्षक द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों के विपरीत कृत्य कर अशोभनीय आचरण का परिचय देते हुए पुलिस की छवि को धूमिल करना पाए जाने के फलस्वरूप इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर रक्षित केन्द्र, राजनांदगांव में संबद्ध किया जाता है।”
आदेश के मुख्य बिंदु:
1. निलंबन अवधि में प्रधान आरक्षक बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेगा एवं तीनों गणना में उपस्थित रहेगा।
2. निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
3. उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के.पी. मरकाम को 7 दिवस के भीतर प्राथमिक जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


