कोरबा| रामपुर सिंचाई कॉलोनी में तीजा मनाने गांव गए परिवार के सूने मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। परदेशी राम विश्वकर्मा का परिवार एक सप्ताह पहले भाटापारा स्थित गांव गया था। गुरुवार को लौटने पर मकान का मुख्य दरवाजा खोलने के बावजूद अंदर से बंद मिला। छत पर लगा शीट टूटा मिला, जिससे चोर अंदर घुसे थे। कमरे में सामान बिखरा था। एलईडी टीवी, सेटअप बॉक्स, जेवर और 2 हजार रुपए नकद समेत करीब 67 हजार की चोरी हुई। परदेशी राम ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त कमजोर होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं और लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




















