कोरबा| निगम क्षेत्र में 2 रेत खदान मंजूर है, लेकिन निगम ढाई महीने बाद दोनों रेत खदानों को शुरू नहीं कर पाया है। भिलाईखुर्द में नाला पर रेत खदान आवंटित किया गया है। यहां पर जाने के लिए बस्ती से मार्ग है। अलग से अब तक सड़क नहीं बनी है। इसका फायदा उठाते हुए रेत तस्कर रोज ट्रैक्टर में रेत की चोरी कर रहे हैं। इसके बाद भी खनिज विभाग के अफसरों की नजर नहीं जा रही है। दूसरी रेत खदान चारपारा के नाम से सर्वेश्वर एनीकट के नीचे है। इसके लिए भी सड़क नहीं बन सकी है, लेकिन हसदेव नदी से रोज ट्रैक्टर में रेत निकल रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


