यह शोभायात्रा स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर साडा शिव मंदिर तक निकाली गई। रैली में नन्हे-मुन्ने बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में भारतीय संस्कृति, संस्कार और हिंदू नव वर्ष की खुशियों का संदेश दिए।
यह कार्यक्रम प्रिंसिपल श्रीमती मनीषा केशरी एवं शिक्षिकाएँ – मनीषा पाल, कृतिका निगम, रितु तिवारी, शालिनी सिंह, पायल श्रीवास एवं सीमा यादव की उपस्थिति में आयोजित किया गया।







