Close Menu
SN India NewsSN India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    40 साल से रह रहा परिवार, फिर ‘बाहरी’ क्यों? अमरैयापारा विवाद ने पकड़ा तूल

    2026-09-22

    SN इंडिया न्यूज | सिंघाली जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस ने मारी दबिश—11 जुआरी गिरफ्तार

    2026-09-22

    SN इंडिया न्यूज | अमरिया पारा में कथित अतिक्रमण के खिलाफ वार्डवासियों का प्रदर्शन, निगम को 3 दिन का अल्टीमेटम

    2026-09-21
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    SN India NewsSN India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Breaking News

      🚨 कोरबा: जटगा बस स्टैंड पर मेडिकल स्टोर की आड़ में झोला छाप डॉक्टर का खेल, स्वास्थ्य विभाग मौन

      2025-09-06

      🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ — कटघोरा पुलिस का चेकिंग अभियान

      2025-08-31

      🚨 कोरबा बायपास रोड पर अवैध कब्जा! नगर निगम की ज़मीन पर कबाड़ी संचालक कर रहा धंधा, कार्रवाई की मांग तेज

      2025-08-22

      🎉 वरिष्ठ पत्रकार सरोज रात्रे को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

      2025-08-22

      अमित भाई की आवाज़: कोरबा की जनता के हक और सम्मान की लड़ाई

      2025-08-21
    • Chhattisgarh
      Featured

      40 साल से रह रहा परिवार, फिर ‘बाहरी’ क्यों? अमरैयापारा विवाद ने पकड़ा तूल

      By Yogesh Saluja2026-09-2243
      Recent

      40 साल से रह रहा परिवार, फिर ‘बाहरी’ क्यों? अमरैयापारा विवाद ने पकड़ा तूल

      2026-09-22

      SN इंडिया न्यूज | सिंघाली जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस ने मारी दबिश—11 जुआरी गिरफ्तार

      2026-09-22

      SN इंडिया न्यूज | अमरिया पारा में कथित अतिक्रमण के खिलाफ वार्डवासियों का प्रदर्शन, निगम को 3 दिन का अल्टीमेटम

      2026-09-21
    • Desh – Videsh

      बनारस में थाने पर परेशानी लेकर गई महिला की पिट।ई… सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने बनारस के लोगो को काफी विचलित कर दिया है… तस्वीर बनारस के चौबेपुर थाने की है, जहां एक महिला फरियादी को महिला दरोगा के द्वारा पिट।ई किया गया…

      2026-07-20

      लखनऊ में फर्जी IPS गिरफ्तार: 40 रुपये के बन को लेकर किया हंगामा, पुलिस ने दिखाया असली रौब

      2026-06-16

      दिल्ली में ज्योत्सना चरणदास महंत का बड़ा बयान: महिला आरक्षण बिल का विरोध नहीं, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल, 2026 जनगणना से पहले विशेष सत्र बुलाने पर घेरा, 543 सीटों पर तत्काल आरक्षण लागू करने की मांग तेज

      2026-04-18

      ‘होर्मुज से निकले जहाज’, ईरान जंग में भी सेफ है भारत की गैस सप्लाई, 94000 MT एलपीजी लेकर आ रहे दो बड़े कैरियर

      2026-03-29

      रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ माइनिंग विभाग का ‘करोड़पति’ डिप्टी डायरेक्टर…

      2026-02-25
    • Entertainment

      ‘धुरंधर-2’ पर सेंसर की कैंची: 21 कट्स के साथ एडल्ट सर्टिफिकेट, रनटाइम में बदलाव

      2026-03-19

      ‘हसीना मान जाएगी 2’ की तैयारी शुरू, नए कलाकारों के साथ बनेगा सीक्वल

      2026-02-24

      धुरंधर 2’ में नए विलेन की एंट्री!

      2026-02-24

      ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रीमियर, इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों ने किया शिरकत

      2025-09-18

      कभी केदारनाथ तो कभी गुरुद्वारे, भाजपा नेता संग खूब सैर कर रहीं सारा अली खान, प्यार में होने के पढ़े जा रहे कसीदे

      2025-07-29
    • Korba

      आज कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 45 स्थित बालको के परसाभाठा में वेदांता एल्यूमिनियम–बालको (CSR) द्वारा निर्मित चिल्ड्रन्स पार्क एवं ओपन जिम के उद्घाटन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के यशस्वी कैबिनेट मंत्री माननीय श्री लखन लाल देवांगन जी के साथ सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ

      2026-07-28

      ओज़ोन न्यूरो सेंटर द्वारा कोसाबाड़ी चर्च में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर रविवार को

      2026-07-17

      कोरबा – रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्रेक्टर किए जब्त

      2026-06-11

      स्थानीय प्रतिभाओं के साथ बालको लिख रहा है आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की इबारत

      2026-01-21

      पोड़ी उपरोड़ा बीईओ दयाल ने शासन के आदेश को हवा में उड़ाया: नियम कायदों को दरकिनार कर किया संलग्नीकरण, जिपं. अध्यक्ष के फटकार के बाद अटैचमेंट किया निरस्त

      2025-11-01
    • Politics

      CG – बोधघाट परियोजना और नदी जोड़ो योजना पर पीएम मोदी से मिले सीएम साय, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

      2025-06-07

      दिल्ली दौरे पर सीएम साय, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

      2025-06-06

      योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं या नहीं– खुद जा रहे हैं देखने”: CM साय

      2025-05-06

      सुशासन तिहार 2025 : बेमेतरा जिले के सहसपुर में उतरा सीएम साय का हेलीकॉप्टर, बरगद पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, दी ये सौगातें

      2025-05-06

      बस्तर फोर्स पर कांग्रेस के आरोपों को सीएम साय ने बताया राजनीति प्रेरित

      2025-05-04
    • Sports

      Australia A vs India A: दूसरे दिन भारत ए की पहली पारी 194 रन पर ढेर, ऑस्ट्रेलिया ए ने किया शुरुआत में ही दबाव

      2025-09-24

      रिकॉर्ड जीत के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत की ओर

      2025-09-19

      चेतेश्वर पुजारा ने सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया, बोले- हर अच्छी चीज का अंत होता है

      2025-08-24

      ICC रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज की बादशाहत खत्म, इंग्लिश खिलाड़ी का नंबर-1 के सिंहासन पर कब्जा

      2025-07-29

      FIDE Women Chess World Cup: दिव्या देशमुख ने जीता खिताब, कोनेरू हम्पी को दी शिकस्त

      2025-07-28
    SN India NewsSN India News
    Home»CHHATTISGARH»कोरबा में करोड़ों की जमीन घोटाले का खुलासा: तहसीलदार ने लांघी सीमा, शासकीय भूमि को बना दिया निजी ! पूर्व राजस्व मंत्री के करीबी के लिए भूले नियम कानून… देखिए आदेश !
    CHHATTISGARH

    कोरबा में करोड़ों की जमीन घोटाले का खुलासा: तहसीलदार ने लांघी सीमा, शासकीय भूमि को बना दिया निजी ! पूर्व राजस्व मंत्री के करीबी के लिए भूले नियम कानून… देखिए आदेश !

    Yogesh SalujaBy Yogesh Saluja2026-03-24Updated:2026-03-24No Comments9 Views
    Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक ऐसा राजस्व घोटाला सामने आया है, जो न केवल सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है बल्कि यह भी दिखाता है कि जब सिस्टम ही भ्रष्टाचार में डूब जाए, तो कानून और नियम कितने बेबस हो जाते हैं। ग्राम नकटीखार की करीब 6.52 एकड़ शासकीय भूमि को कथित रूप से एक सुनियोजित साजिश के तहत निजी नाम पर दर्ज करा दिया गया — और यह पूरा खेल हुआ राजस्व न्यायालय के आदेश के जरिए।

    सबसे बड़ा सवाल: तहसीलदार ने कैसे दे दिया धारा 89 का आदेश?

    मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 89 के तहत अभिलेख दुरुस्ती (रिकॉर्ड सुधार) का अधिकार अनुविभागीय अधिकारी (SDM) को होता है। लेकिन इस पूरे प्रकरण में तहसीलदार कोरबा ने स्वयं आदेश पारित कर दिया।

    कानूनी जानकारों के अनुसार, यह स्पष्ट रूप से अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन है। सवाल उठता है कि क्या यह सिर्फ लापरवाही थी या फिर किसी बड़े खेल का हिस्सा?

    कैसे शासकीय जमीन बनी निजी?

    राजस्व अभिलेखों के अनुसार, ग्राम नकटीखार में स्थित भूमि मूलतः खसरा नंबर 312 (रकबा 6.52 एकड़) के रूप में पूर्वजों के नाम दर्ज थी। लेकिन बंदोबस्त सर्वे के दौरान यह भूमि कथित रूप से त्रुटिवश शासकीय मद (सरकारी जमीन) में दर्ज हो गई।

    यहीं से शुरू हुआ पूरा खेल। आवेदकों द्वारा धारा 89 के तहत आवेदन दिया गया और बिना किसी आपत्ति के सीधे आदेश पारित कर दिया गया कि यह भूमि निजी खातेदारों के नाम दर्ज की जाए।

    चौंकाने वाली बात यह है कि न तो किसी स्तर पर गंभीर आपत्ति दर्ज हुई और न ही उच्च अधिकारी की अनुमति ली गई — जबकि मामला शासकीय भूमि से जुड़ा था।

    सूत्रों का दावा: पर्दे के पीछे ‘भू माफिया’ का खेल

    सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे प्रकरण में मनोज ठाकुर नामक व्यक्ति पर्दे के पीछे मुख्य भूमिका में था। बताया जाता है कि उसने राजस्व विभाग में अपनी पकड़ का इस्तेमाल करते हुए पटवारी से लेकर तहसीलदार तक पूरी सेटिंग जमाई और करोड़ों की जमीन को निजी करा लिया।

    सूत्र यह भी बताते हैं कि इस पूरे नेटवर्क में सुमित दान नाम का एक व्यक्ति अहम कड़ी है, जो कथित रूप से दादर, कोरबा और रामपुर क्षेत्र में पटवारी और तहसीलदार स्तर पर सेटिंग कराने का काम करता है।

    ‘लाइजनर’ का नेटवर्क: पैसे से लेकर फाइल तक सब मैनेज?

    आरोप है कि सुमित दान नामक यह व्यक्ति राजस्व विभाग में पैसों के लेन-देन से लेकर दस्तावेजों की हेरफेर तक का काम संभालता है।

    सूत्रों का कहना है कि:

    • शासकीय व नजूल भूमि पर नंबर सेट कराना
    • रिकॉर्ड में बदलाव कराना
    • पटवारी रिपोर्ट मैनेज करना
    • फाइलों को आगे बढ़वाना

    — यह सब इसी नेटवर्क के जरिए किया जाता है।

    स्थानीय स्तर पर इसे “कोरबा राजस्व विभाग का मास्टर माइंड” तक कहा जाता है।

    पहले भी सामने आ चुका है नाम

    यह कोई पहला मामला नहीं है। सूत्र बताते हैं कि पूर्व में भी मनोज ठाकुर द्वारा शासकीय भूमि को अपने नाम चढ़वाने का मामला सामने आया था।

    उस मामले में जिला कलेक्टर की जांच में गड़बड़ी की पुष्टि हुई थी और एफआईआर दर्ज करने के आदेश भी दिए गए थे। हालांकि, संबंधित पक्ष द्वारा मामला हाईकोर्ट में चुनौती दे दिया गया, जहां यह प्रकरण अभी लंबित बताया जा रहा है।

    सबूत ऑनलाइन गायब, लेकिन ‘ग्राम यात्रा’ के पास पूरी फाइल

    इस पूरे मामले का सबसे संदिग्ध पहलू यह है कि जहां आज के दौर में राजस्व न्यायालय के सभी प्रकरण और आदेश ऑनलाइन अपलोड किए जाते हैं, वहीं इस मामले में आवेदन से लेकर अंतिम आदेश तक कोई रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है।

    यह अपने आप में गंभीर सवाल खड़ा करता है कि आखिर इस प्रकरण को ऑनलाइन सिस्टम से क्यों गायब रखा गया?

    छत्तीसगढ़ के पास इस पूरे मामले की नकल (Certified Copy) मौजूद है, जिसमें साफ तौर पर इस घोटाले की पूरी कहानी दर्ज है — कैसे नियमों को दरकिनार कर, अधिकार क्षेत्र को लांघते हुए और सिस्टम की कमजोरी का फायदा उठाकर करोड़ों की जमीन का खेल खेला गया।

    जब सिस्टम ही भ्रष्ट हो जाए…

    यह मामला सिर्फ एक जमीन का नहीं है, बल्कि यह दिखाता है कि जब सिस्टम के भीतर बैठे लोग ही नियमों को तोड़ने लगें, तो आम जनता के अधिकार कितने असुरक्षित हो जाते हैं।

    यहां सवाल सिर्फ तहसीलदार के आदेश का नहीं, बल्कि पूरे राजस्व तंत्र की विश्वसनीयता का है।

    जांच और कार्रवाई की मांग

    अब इस पूरे मामले में जिला प्रशासन और राज्य सरकार से यह मांग उठ रही है कि:

    • तहसीलदार द्वारा पारित आदेश की वैधता की जांच हो
    • धारा 89 के दुरुपयोग की जांच हो
    • पूरे प्रकरण में शामिल अधिकारियों की भूमिका तय हो
    • भू माफिया और कथित दलालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो
    • ऑनलाइन रिकॉर्ड से दस्तावेज गायब होने की जांच हो
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Yogesh Saluja
    Yogesh Saluja

    Related Posts

    40 साल से रह रहा परिवार, फिर ‘बाहरी’ क्यों? अमरैयापारा विवाद ने पकड़ा तूल

    2026-09-22

    SN इंडिया न्यूज | सिंघाली जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस ने मारी दबिश—11 जुआरी गिरफ्तार

    2026-09-22

    SN इंडिया न्यूज | अमरिया पारा में कथित अतिक्रमण के खिलाफ वार्डवासियों का प्रदर्शन, निगम को 3 दिन का अल्टीमेटम

    2026-09-21
    Top Posts

    “महिलाओं से अवैध वसूली का मामला उजागर, 24 घंटे के भीतर CSC सेंटर ID निलंबित”*महतारी वंदन योजना के eKYC के नाम पर ली जा रही थी ₹50 की फीस, मीडिया हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई*

    2026-04-112,075

    कोरबा: राजपूत क्षत्रिय समाज की बेटी ‘लव जिहाद’ की शिकार, हिंदू संगठनों में आक्रोश!

    2025-05-171,676

    पाली कोरबा,,, पाली से दीपका जाने वाली रेनपुर, थाना दीपका पर विरक बस सर्विस ने बाइक सवार को चपेट मे लिया दोनों बाइक सवार घायल जिसे राहगीरों की मदद से 112, को डायल कर तत्काल सरकारी अ स्पताल भेजा गया

    2025-07-051,585

    ब्रेकिंग न्यूज: दर्री डैम में मिली युवती की लाश, सुबह गोताखोरों ने निकाला शव

    2026-06-301,380
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    40 साल से रह रहा परिवार, फिर ‘बाहरी’ क्यों? अमरैयापारा विवाद ने पकड़ा तूल

    By Yogesh Saluja2026-09-2243

    SN इंडिया न्यूज | कोरबा कोरबा। अमरैयापारा के वार्ड क्रमांक 14 में एक परिवार के…

    SN इंडिया न्यूज | सिंघाली जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस ने मारी दबिश—11 जुआरी गिरफ्तार

    2026-09-22

    SN इंडिया न्यूज | अमरिया पारा में कथित अतिक्रमण के खिलाफ वार्डवासियों का प्रदर्शन, निगम को 3 दिन का अल्टीमेटम

    2026-09-21

    SN इंडिया न्यूज | विजयपुर नदी में रेत निकासी का आरोप, गहरे गड्ढों से स्कूली बच्चों की राह मुश्किल

    2026-09-21
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Instagram

    Email : 
    yogeshmarketing429@gmail.com

    Address : 
    SECL Road, Mudapar, Korba, Chhattisgarh 495677

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Rounded Image

    Yogesh Saluja
    Chief Editor

    Mobile : 8602246033

    UDYAM-CG-10-0002997

    © 2026 SN India News. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.