कोरबा | जिले में अपराध नियंत्रण के लिए अवैध गतिविधियों को रोकने एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर सजग कोरबा अभियान के तहत कटघोरा अनुविभाग अंतर्गत कटघोरा, पाली, बांगो और पसान थाना क्षेत्र में पुलिस ने होटल-ढाबों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंबिकापुर और बिलासपुर रोड स्थित पंजाबी ढाबा, गगन होटल और काके ढाबा सहित कई प्रतिष्ठानों की आकस्मिक जांच की। इसी तरह दूसरे थाना क्षेत्र में भी हाईवे व मुख्य मार्ग के किनारे स्थित ढाबा व होटल की में चेकिंग की गई। हालांकि कहीं भी अवैध शराब बिक्री या पिलाने की पुष्टि नहीं हुई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



