छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ कोतवाली पुलिस की बोलेरो गाड़ी ही चोरी हो गई! दरअसल, सत्तीपारा इलाके में प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे अपनी टीम के साथ गांजा रेड के लिए गए थे, तभी मौका पाकर एक शातिर चोर पुलिस की बोलेरो लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश नामदेव को धर दबोचा। दरअसल, गाड़ी के अंदर प्रशिक्षु डीएसपी का मोबाइल छूट गया था, जिसकी मदद से पुलिस ने लोकेशन ट्रैक की और राम मंदिर के पास से बोलेरो और आरोपी को बरामद कर लिया। चोर की यह होशियारी उसे भारी पड़ गई!
#Ambikapur #ChhattisgarhPolice #CrimeNews #BoleroTheft #AmbikapurNews #Caught




