आज दिनांक 27/ 05/2026 को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व व जिला के निर्देशानुसार शक्ति केंद्र अमरैयापारा वार्ड नंबर 14 में शक्तिकेंद्र की मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी दिनों में संगठन की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं मन की बात कार्यक्रम के संबंध में मुख्य रूप से चर्चा की गई। उक्त बैठक में प्रमुख रूप से कोरबा मंडल के महामंत्री व शक्ति केंद्र के प्रभारी श्री राम शंकर साहू जी, कोरबा मंडल के कोषाध्यक्ष श्री सुकेश दालाल जी, शक्ति केंद्र संयोजक श्री टीकम राठौर जी,शक्तिकेंद्र सहसंयोजक श्री मिथिलेश पांडे जी,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष श्री अनुज यादव जी ,मंडल के मीडिया प्रभारी श्री सुशील वर्मा जी, बूथ के अध्यक्ष श्री किशन वैष्णव जी ,श्री अंकु शर्मा जी ,श्री सुरजीत खत्री जी, दुर्गेश साहू जी एबम शक्तिकेंद्र केअन्य देवतुल्य ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.






