Close Menu
SN India NewsSN India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Begusarai Crime News: बरसाती पानी से भरे गड्ढे में मिला युवती का शव, गले पर रस्सी के निशान; हत्या की आशंका

    2026-09-07

    ​नियम-निर्देश ताक पर, हरियाली खाक पर, कोहड़िया में BALCO के द्वारा कथित शासकीय भूमि के अवैध कब्जे को लेकर वेदांता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में न्याय की अंतिम जंग लड़ेंगे जितेंद्र साहू

    2026-09-07

    धारदार हथियार लेकर टॉकिंज़ के कर्मचारी को डराने वाला आरोपी चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे

    2026-09-06
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    SN India NewsSN India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Breaking News

      🚨 कोरबा: जटगा बस स्टैंड पर मेडिकल स्टोर की आड़ में झोला छाप डॉक्टर का खेल, स्वास्थ्य विभाग मौन

      2025-09-06

      🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ — कटघोरा पुलिस का चेकिंग अभियान

      2025-08-31

      🚨 कोरबा बायपास रोड पर अवैध कब्जा! नगर निगम की ज़मीन पर कबाड़ी संचालक कर रहा धंधा, कार्रवाई की मांग तेज

      2025-08-22

      🎉 वरिष्ठ पत्रकार सरोज रात्रे को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

      2025-08-22

      अमित भाई की आवाज़: कोरबा की जनता के हक और सम्मान की लड़ाई

      2025-08-21
    • Chhattisgarh
      Featured

      Begusarai Crime News: बरसाती पानी से भरे गड्ढे में मिला युवती का शव, गले पर रस्सी के निशान; हत्या की आशंका

      By Yogesh Saluja2026-09-0719
      Recent

      Begusarai Crime News: बरसाती पानी से भरे गड्ढे में मिला युवती का शव, गले पर रस्सी के निशान; हत्या की आशंका

      2026-09-07

      ​नियम-निर्देश ताक पर, हरियाली खाक पर, कोहड़िया में BALCO के द्वारा कथित शासकीय भूमि के अवैध कब्जे को लेकर वेदांता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में न्याय की अंतिम जंग लड़ेंगे जितेंद्र साहू

      2026-09-07

      धारदार हथियार लेकर टॉकिंज़ के कर्मचारी को डराने वाला आरोपी चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे

      2026-09-06
    • Desh – Videsh

      बनारस में थाने पर परेशानी लेकर गई महिला की पिट।ई… सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने बनारस के लोगो को काफी विचलित कर दिया है… तस्वीर बनारस के चौबेपुर थाने की है, जहां एक महिला फरियादी को महिला दरोगा के द्वारा पिट।ई किया गया…

      2026-07-20

      लखनऊ में फर्जी IPS गिरफ्तार: 40 रुपये के बन को लेकर किया हंगामा, पुलिस ने दिखाया असली रौब

      2026-06-16

      दिल्ली में ज्योत्सना चरणदास महंत का बड़ा बयान: महिला आरक्षण बिल का विरोध नहीं, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल, 2026 जनगणना से पहले विशेष सत्र बुलाने पर घेरा, 543 सीटों पर तत्काल आरक्षण लागू करने की मांग तेज

      2026-04-18

      ‘होर्मुज से निकले जहाज’, ईरान जंग में भी सेफ है भारत की गैस सप्लाई, 94000 MT एलपीजी लेकर आ रहे दो बड़े कैरियर

      2026-03-29

      रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ माइनिंग विभाग का ‘करोड़पति’ डिप्टी डायरेक्टर…

      2026-02-25
    • Entertainment

      ‘धुरंधर-2’ पर सेंसर की कैंची: 21 कट्स के साथ एडल्ट सर्टिफिकेट, रनटाइम में बदलाव

      2026-03-19

      ‘हसीना मान जाएगी 2’ की तैयारी शुरू, नए कलाकारों के साथ बनेगा सीक्वल

      2026-02-24

      धुरंधर 2’ में नए विलेन की एंट्री!

      2026-02-24

      ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रीमियर, इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों ने किया शिरकत

      2025-09-18

      कभी केदारनाथ तो कभी गुरुद्वारे, भाजपा नेता संग खूब सैर कर रहीं सारा अली खान, प्यार में होने के पढ़े जा रहे कसीदे

      2025-07-29
    • Korba

      आज कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 45 स्थित बालको के परसाभाठा में वेदांता एल्यूमिनियम–बालको (CSR) द्वारा निर्मित चिल्ड्रन्स पार्क एवं ओपन जिम के उद्घाटन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के यशस्वी कैबिनेट मंत्री माननीय श्री लखन लाल देवांगन जी के साथ सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ

      2026-07-28

      ओज़ोन न्यूरो सेंटर द्वारा कोसाबाड़ी चर्च में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर रविवार को

      2026-07-17

      कोरबा – रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्रेक्टर किए जब्त

      2026-06-11

      स्थानीय प्रतिभाओं के साथ बालको लिख रहा है आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की इबारत

      2026-01-21

      पोड़ी उपरोड़ा बीईओ दयाल ने शासन के आदेश को हवा में उड़ाया: नियम कायदों को दरकिनार कर किया संलग्नीकरण, जिपं. अध्यक्ष के फटकार के बाद अटैचमेंट किया निरस्त

      2025-11-01
    • Politics

      CG – बोधघाट परियोजना और नदी जोड़ो योजना पर पीएम मोदी से मिले सीएम साय, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

      2025-06-07

      दिल्ली दौरे पर सीएम साय, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

      2025-06-06

      योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं या नहीं– खुद जा रहे हैं देखने”: CM साय

      2025-05-06

      सुशासन तिहार 2025 : बेमेतरा जिले के सहसपुर में उतरा सीएम साय का हेलीकॉप्टर, बरगद पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, दी ये सौगातें

      2025-05-06

      बस्तर फोर्स पर कांग्रेस के आरोपों को सीएम साय ने बताया राजनीति प्रेरित

      2025-05-04
    • Sports

      Australia A vs India A: दूसरे दिन भारत ए की पहली पारी 194 रन पर ढेर, ऑस्ट्रेलिया ए ने किया शुरुआत में ही दबाव

      2025-09-24

      रिकॉर्ड जीत के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत की ओर

      2025-09-19

      चेतेश्वर पुजारा ने सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया, बोले- हर अच्छी चीज का अंत होता है

      2025-08-24

      ICC रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज की बादशाहत खत्म, इंग्लिश खिलाड़ी का नंबर-1 के सिंहासन पर कब्जा

      2025-07-29

      FIDE Women Chess World Cup: दिव्या देशमुख ने जीता खिताब, कोनेरू हम्पी को दी शिकस्त

      2025-07-28
    SN India NewsSN India News
    Home»CHHATTISGARH»शर्मसार करता समाज : 11 साल से जिंदा लाश बना परिवार, प्रेम विवाह की मिली मौत से बदतर सजा
    CHHATTISGARH

    शर्मसार करता समाज : 11 साल से जिंदा लाश बना परिवार, प्रेम विवाह की मिली मौत से बदतर सजा

    Yogesh SalujaBy Yogesh Saluja2026-06-07No Comments294 Views
    Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    कोरबा/पाली:- 21वीं सदी में डिजिटल इंडिया और ‘बेटी पढ़ाओ- बेटी बचाओ’ के नारों के बीच छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां प्रेम विवाह करना एक परिवार के लिए जिंदगी भर का अभिशाप बन गया। 11 साल से एक हंसते- खेलते परिवार को समाज ने जिंदा लाश बनाकर छोड़ दिया है। जहां प्यार की कीमत 11 साल का सामाजिक वनवास के रूप में यह परिवार काट चुका है।

    ग्राम पोड़ी, थाना पाली निवासी अशोक कुमार प्रजापति ने 4 जुलाई 2015 को मनीषा कंवर से प्रेम विवाह किया। कानून की नजर में तब दोनों बालिग थे और संविधान ने भी हक दिया था। पर समाज के ठेकेदारों को ये रास नहीं आया। गांव में पंचायत बैठी और फरमान सुना दिया सामाजिक बहिष्कार का। उस दिन से आज तक यानी पूरे 11 साल से अशोक और उसके परिवार का हुक्का- पानी बंद है। समाज के लिए वो मर चुके हैं। इतना ही नहीं पीड़ित परिवार के द्वारा थाना एवं एसडीएम को दिए आवेदन में दर्द छलकता लेख है कि समाज के लोगों द्वारा मेरा मृत्युभोज मेरे जीते जी खा लिया गया। जरा सोचिए, जीते जी किसी का मृत्युभोज खा लेना कितना बड़ा कलंक है इस समाज पर। यह घटना किसी अनपढ़, पिछड़े गांव की नहीं है, बल्कि शिक्षित समाज का दोहरा चरित्र है। समाज के विपरीत कार्य या निर्णय पर सामाजिक दंड का अधिकार है, लेकिन ऐसा नही कि एक परिवार को 11 साल से बहिष्कृत रखा जाए। आरोपियों की सूची में 20 से ज्यादा नाम का उल्लेख किया गया हैं जो पाली, रतनपुर, बिलासपुर, मस्तूरी, जांजगीर- चांपा तक फैले हैं। यानी पढ़े- लिखे शहरी कस्बों से जुड़े लोग इस कुरीति के संचालक हैं। एक तरफ हम संविधान की दुहाई देते हैं, दूसरी तरफ जाति के नाम पर किसी की सांसें छीन लेते हैं। क्या यही है हमारा शिक्षित समाज? बहिष्कार की क्रूरता यहीं खत्म नहीं होती। आवेदन के मुताबिक परिवार को शादी, गमी, तीज- त्योहार से तो दूर रखा ही गया है, माता- पिता से मिलने तक पर प्रतिबंध लगा दिया। एक बेटे को उसके मां- बाप से, एक पोते को दादा- दादी से मिलने नहीं दिया जा रहा। इससे बड़ी अमानवीयता क्या होगी? पीड़ित का आरोप और भी संगीन है। बहिष्कार के बाद समाज के पदाधिकारियों ने मोटी रकम लेकर वापस शामिल करने की बात कही है। यानी इंसानियत की कीमत लगाई गई। पैसा दो तो जाति पवित्र, नहीं तो बहिष्कृत। यह सीधे- सीधे उगाही और मानसिक प्रताड़ना है। सुप्रीम कोर्ट साफ कह चुका है कि दो बालिगों को अपनी मर्जी से शादी करने का हक है। नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955 के तहत सामाजिक बहिष्कार गैर- कानूनी है। फिर भी कोरबा के इस गांव में खाप पंचायत जैसी मानसिकता 11 साल से संविधान को मुंह चिढ़ा रही है। 11 साल तक घुट- घुट कर जीने के बाद आखिरकार अशोक कुमार प्रजापति ने 29 मई 2026 को थाना प्रभारी एवं एसडीएम पाली के सामने न्याय की गुहार लगाई है और आवेदन में लिखा है- आज हमारी अवस्था जीवन मरण की बनी हुई है। जब समाज जीते जी मार दे, तो इंसान जाए भी कहां?

    सवाल समाज से
    क्या प्रेम करना इतना बड़ा गुनाह है कि 11 साल तक पूरे परिवार को तिल- तिल मरने दिया जाए? जो समाज बेटी बचाओ का नारा लगाता है, वही समाज एक बेटी को बहू बनाकर लाने पर परिवार को उजाड़ क्यों देता है? पढ़- लिखकर भी अगर हम जाति की जंजीरें नहीं तोड़ पाए, तो हमारी शिक्षा का क्या फायदा? बहरहाल सामाजिक बहिष्कार का दंश झेल रहे पीड़ित परिवार ने पुलिस और एसडीएम से फरियाद लगाते हुए उचित कार्रवाई कर समाज मे स्थान दिलाने मांग की है ताकि यह परिवार सामान्य जीवन जी सके। पर सवाल सिर्फ पुलिस से नहीं, हमसे- आपसे है। क्या हम ऐसे शिक्षित- अशिक्षित समाज का हिस्सा बने रहेंगे जहां प्यार की सजा मौत से भी बदतर हो?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Yogesh Saluja
    Yogesh Saluja

    Related Posts

    Begusarai Crime News: बरसाती पानी से भरे गड्ढे में मिला युवती का शव, गले पर रस्सी के निशान; हत्या की आशंका

    2026-09-07

    ​नियम-निर्देश ताक पर, हरियाली खाक पर, कोहड़िया में BALCO के द्वारा कथित शासकीय भूमि के अवैध कब्जे को लेकर वेदांता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में न्याय की अंतिम जंग लड़ेंगे जितेंद्र साहू

    2026-09-07

    धारदार हथियार लेकर टॉकिंज़ के कर्मचारी को डराने वाला आरोपी चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे

    2026-09-06
    Top Posts

    “महिलाओं से अवैध वसूली का मामला उजागर, 24 घंटे के भीतर CSC सेंटर ID निलंबित”*महतारी वंदन योजना के eKYC के नाम पर ली जा रही थी ₹50 की फीस, मीडिया हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई*

    2026-04-112,072

    कोरबा: राजपूत क्षत्रिय समाज की बेटी ‘लव जिहाद’ की शिकार, हिंदू संगठनों में आक्रोश!

    2025-05-171,664

    पाली कोरबा,,, पाली से दीपका जाने वाली रेनपुर, थाना दीपका पर विरक बस सर्विस ने बाइक सवार को चपेट मे लिया दोनों बाइक सवार घायल जिसे राहगीरों की मदद से 112, को डायल कर तत्काल सरकारी अ स्पताल भेजा गया

    2025-07-051,576

    ब्रेकिंग न्यूज: दर्री डैम में मिली युवती की लाश, सुबह गोताखोरों ने निकाला शव

    2026-06-301,363
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    Begusarai Crime News: बरसाती पानी से भरे गड्ढे में मिला युवती का शव, गले पर रस्सी के निशान; हत्या की आशंका

    By Yogesh Saluja2026-09-0719

    बेगूसराय में बरसाती पानी से भरे गड्ढे में युवती का शव मिलने से सनसनी। तेघड़ा…

    ​नियम-निर्देश ताक पर, हरियाली खाक पर, कोहड़िया में BALCO के द्वारा कथित शासकीय भूमि के अवैध कब्जे को लेकर वेदांता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में न्याय की अंतिम जंग लड़ेंगे जितेंद्र साहू

    2026-09-07

    धारदार हथियार लेकर टॉकिंज़ के कर्मचारी को डराने वाला आरोपी चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे

    2026-09-06

    ब्रेकिंग न्यूज़ | कोरबा गत्ते की आड़ में ले जाया जा रहा था स्क्रैप! मानिकपुर चौकी ने पकड़ी कबाड़ की गाड़ी

    2026-09-06
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Instagram

    Email : 
    yogeshmarketing429@gmail.com

    Address : 
    SECL Road, Mudapar, Korba, Chhattisgarh 495677

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Rounded Image

    Yogesh Saluja
    Chief Editor

    Mobile : 8602246033

    UDYAM-CG-10-0002997

    © 2026 SN India News. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.