मध्य प्रदेश शहडोल यातायात पुलिस के पूर्व हेड कांस्टेबल Vivekanand Tiwari की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। निलंबन के बाद तिवारी ने पुलिस विभाग से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देते समय उन्होंने कहा था कि अब वे पूरे देश में लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे।
लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। शहडोल पुलिस ने उनकी पत्नी की आय को लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, तिवारी से जुड़े सभी सोशल मीडिया अकाउंट उनकी पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड हैं और इन प्लेटफॉर्म्स से होने वाली कमाई भी उन्हीं के बैंक खाते में आती रही है।
पुलिस ने इस संबंध में पत्र जारी कर आय के स्रोतों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी खंगाला जा रहा है कि कहीं इसमें कोई गैर-कानूनी लेनदेन या अनियमितता तो नहीं है। यानि इस्तीफे के बाद भी विवेकानंद तिवारी की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं, बल्कि अब जांच का दायरा और बढ़ गया है।



