आज कोरबा के पंचवटी विश्राम गृह में नगर निगम द्वारा आगामी छठ पूजा महापर्व की तैयारियों को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, सफाई ठेकेदारों एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में छठ पूजा के आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई, घाटों के निर्माण एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
इस दौरान संबंधित अधिकारियों को घाटों की समुचित साफ-सफाई, आवश्यक निर्माण कार्य एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
छठ महापर्व हमारी आस्था, श्रद्धा और लोक संस्कृति का प्रतीक है। श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा।
छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता हमारी प्राथमिकता है
इस बैठक में पार्षद श्री चंद्रलोक सिंह जी, राजपूत समाज के अध्यक्ष श्री अवधेश सिंह जी, सफाई ठेकेदार श्री विजय यादव जी, पूर्वांचल विकास समिति से श्री कमलेश यादव जी, बालको जोन कमिश्नर श्री अखिलेश शुक्ला जी, दर्री जोन से श्री लीलाधर पटेल जी, रविशंकर शुक्ला जोन से श्री पवन तिवारी जी, परिवहन जोन से श्री सुनील तांडे जी, कोरबा जोन से श्री मनीष यादव जी एवं जे एस पी श्री श्रीवास्तव जी, एल्डरमैन श्री दीपक यादव जी,श्री विनय राय जी, श्री स्मित सिंह जी, श्री दिनेश सिंह जी, श्री कमलेश सिंह जी, श्री निकेश ठाकुर जी, श्री मनीष कुमार सिंह जी, श्री अनुज ठाकुर जी, श्री गौरव राय जी एवं श्री अजित सिंह जी सहित निगम के अधिकारीगण एवं सभी जोन कमिश्नर उपस्थित रहे।


